Aankhon Ki Gustaakhiyan Poster Release: आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। कई साल से शनाया कपूर की फिल्म का बस अनाउंसमेंट ही हो रहा था। लोग कब से सवाल कर रहे हैं कि उनकी फिल्म आएगी भी या नहीं? अब उन सभी लोगों को मेकर्स ने जवाब दे दिया है। दरअसल, आज शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में शनाया कपूर एक्टर विक्रांत मैसी के साथ नजर आने वाली हैं। इन दोनों की फिल्म का टाइटल है ‘आंखों की गुस्ताखियां।’
‘आंखों की गुस्ताखियां’ के पोस्टर में दिखा रोमांस
अब सोशल मीडिया पर विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का रोमांटिक पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर में ये दोनों एक साइड पर बैठे हुए हैं और रोमांस कर रहे हैं। इन दोनों का लुक भी एक-दूसरे से काफी अलग है। विक्रांत मैसी जहां ब्राउन जैकेट में कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। तो शनाया कपूर रेड हॉट ड्रेस में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। उन्होंने रेड क्रॉप टॉप के साथ साइड स्लिट स्कर्ट पहनकर ग्लैमर का तड़का लगाया है। इस लुक में एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस लग रही हैं।
‘आंखों की गुस्ताखियां’ की टीजर रिलीज डेट रिवील
फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ के पहले पोस्टर के साथ अब मेकर्स ने इस फिल्म के टीजर की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। इतना रोमांटिक पोस्टर देखने के बाद फैंस भी जानना चाहते होंगे कि टीजर कब आएगा? अब मेकर्स ने फैंस के उस सवाल का जवाब इस पोस्टर के साथ ही दिया है। आपको बता दें, फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का टीजर कल यानी 5 जून को रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अभी टीजर की रिलीज डेट तो रिवील कर दी गई है, लेकिन टाइम को लेकर अभी फिलहाल कोई खुलासा नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: Kajol के चाचा की प्रेयर मीट में भड़कीं Jaya Bachchan, पैपराजी पर फिर फूटा एक्ट्रेस का गुस्सा
कब रिलीज होगी शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म?
आपको बता दें, ये फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए शनाया कपूर बॉलीवुड में अपने कदम रखने जा रही हैं। ये एक शानदार लव स्टोरी होगी और विक्रांत के साथ होने के कारण, फिल्म के चलने के चांस और भी ज्यादा बढ़ गए हैं। वहीं, दूसरी तरफ अब फैंस और सेलेब्स विक्रांत मैसी और शनाया कपूर को सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही टीजर को लेकर अपनी एक्साइटमेंट भी जता रहे हैं।
संबंधित खबरें
'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
34 mins agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
1 hr agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
2 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
2 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
12 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
16 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
18 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
18 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
19 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines