बॉलीवुड में पहचान बनाना आसान नहीं होता. एक्टर्स को ऑडियंस के दिलों पर राज करने के लिए जी-जान से मेहनत करनी पड़ती है, तब कहीं जाकर ये सितारे बॉलीवुड सुपरस्टार बन पाते हैं. आज हम एक ऐसे सितारे की बात करने जा रहे हैं जिसका नाम फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सुपरस्टार की लिस्ट में शुमार है. लेकिन एक समय था जब इस सितारे ने अपने शुरुआती करियर में 18 फ्लॉप फिल्में दी थीं. इसके बाद भी एक्टर ने हार नहीं मानी और 1957 में इस सितारे की किस्मत ऐसी पलटी की ये बॉलीवुड का सुपरस्टार बन गया. जी हां हम बात कर रहे हैं शम्मी कपूर की. चलिए शम्मी कपूर के शुरुआती करियर के बारे में जानते हैं.
फ्लॉप हुईं फिल्में
शम्मी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1953 में आई फिल्म ‘जीवन ज्योति’ से की थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. जबकि इस दौरान उनके बड़े भाई राज कपूर बॉलीवुड में छाए हुए थे, लेकिन शम्मी कपूर को अपना करियर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही थी. साल 1953 से साल 1957 तक शम्मी कपूर की लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आए.
यह भी पढ़ें: ‘नफरत में अंधे हो गए…’, ‘छावा’ वाले बयान पर एआर रहमान पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा
फिर बदली किस्मत
शम्मी कपूर ने 3 सालों में लगातार 18 फ्लॉप फिल्में दीं. एक के बाद एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद भी शम्मी कपूर ने हार नहीं मानी और वो इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की जंग लड़ते रहे. वहीं साल 1957 में एक्टर की लाइफ में ऐसा कमाल हुआ कि रातोंरात उनकी किस्मत बदल गई. इस साल उनकी ‘तुमसा नहीं देखा’ फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी और ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की और इस तरीके से शम्मी कपूर एक ही झटके में बॉलीवुड के सुपरस्टार बन गए.
यह भी पढ़ें: ‘खुद का किरदार नहीं निभा रहे…’, ‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन को ट्रोल करने वालों पर भड़के सुनील शेट्टी
फिल्मों के गाने भी बने आइकॉनिक
‘तुमसा नहीं देखा’ के बाद एक्टर की इसी साल ‘दिल देके देखो’ फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई और ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. इसके बाद तो एक के बाद एक शम्मी कपूर की हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. शम्मी कपूर को बॉलीवुड का डांसिंग सुपरस्टार भी कहा जाता है. एक्टिंग के साथ-साथ शम्मी कपूर ने अपने डांस से भी ऑडियंस का दिल जीता है. एक्टर ‘तीसरी मंजिल’, ‘एन इवनिंग इन पेरिस’ और ‘ब्रह्मचारी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के गाने भी काफी हिट हुए थे और शम्मी कपूर के डासिंग मूव्स ने इन गानों को आइकॉनिक बना दिया था. बता दें बतौर लीड एक्टर उनकी आखिरी फिल्म ‘अंदाज’ थी. 1971 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ की कमाई की थी.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
17 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines