हिट डेब्यू के बाद भी नहीं चला करियर, एक्टिंग छोड़ Bigg Boss की बनीं क्वीन; बहन है बॉलीवुड की सुपरस्टार!

बॉलीवुड की एक हसीना ऐसी हैं जो ब्लॉकबस्टर डेब्यू के बाद भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान नहीं बना सकीं. इस एक्ट्रेस की बहन बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस हैं. वहीं एक्टिंग छोड़ने के बाद इस हसीना ने ‘बिग बॉस’ से ऑडियंस के दिलों में जगह बनाई.

shamita shetty birthday

वो एक्ट्रेस जिसने ब्लॉकबस्टर डेब्यू के बाद छोड़ी एक्टिंग

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करना आसान बात नहीं होती. यहां कुछ सितारे आउटसाइडर होने के बाद भी सुपरस्टार बन जाते हैं तो वहीं फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बाद भी कुछ अपनी पहचान बना ही नहीं पाते. आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिट डेब्यू से किया था. इसके बाद भी ये एक्ट्रेस बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. वहीं बाद में इस एक्ट्रेस ने ‘बिग बॉस’ में एंट्री की और शो की क्वीन बन गईं. हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उनकी बहन बॉलीवुड की सुपरस्टार हैं. जी हां हम शमिता शेट्टी की बात कर रहे हैं. 2 फरवरी को एक्ट्रेस अपना 47वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं. चलिए इस खास मौके पर एक्ट्रेस के बारे में डिटेल में जानते हैं.

विज्ञापन

फिल्मी करियर

शमिता शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत ‘मोहब्बतें’ फिल्म से की थी. साल 2000 में आई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सुपरहिट साबित हुई थी. अपनी पहली ही फिल्म शमिता शेट्टी ने बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के साथ की थी. ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट थी. वहीं डेब्यू ब्लॉकबस्टर देने के बाद शमिता का बॉलीवुड करियर डगमगा गया और वो अपनी बहन शिल्पा शेट्टी जैसा करियर नहीं बना सकीं.

विज्ञापन

‘बिग बॉस’ जर्नी

‘मोहब्बतें’ के बाद शमिता शेट्टी ने ‘जहर’ और ‘फरेब’ जैसी फिल्में भी की, लेकिन ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित रही. इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘बिग बॉस 3’ में पार्टिसिपेट किया और ऑडियंस के दिलों में छा गईं. वहीं शमिता शेट्टी ‘बिग बॉस’ के अब तक के कंटेस्टेंट्स में से सबसे ज्यादा चर्चित रही है. ‘बिग बॉस 3’ के बाद शमिता को ‘बिग बॉस ओटीटी 1’ और ‘बिग बॉस 15’ में भी दिखाई दीं. भले ही एक्ट्रेस इस शो की ट्रॉफी ना जीत सकी हों लेकिन उन्होंने ऑडियंस के दिलों में अपनी अलग छाप छोड़ दी.

विज्ञापन

अब क्या करती हैं एक्ट्रेस?

शमिता शेट्टी ने अब फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है और वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. वहीं एक्ट्रेस अपनी सुपरस्टार बहन शिल्पा शेट्टी के साथ इंस्टाग्राम पर अक्सर पोस्ट शेयर कर फैंस का ध्यान खींचती रहती हैं. एक्टर होने के साथ-साथ शमिता इंटीरियर डिजाइनर भी हैं. वहीं एक्ट्रेस फिलहाल सिंगल हैं और अपनी फैमिली के साथ टाइम बिताती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ