Shama Sikander James Milliron Viral Photo: (इशिका जैन, नई दिल्ली) शमा सिकंदर (Shama Sikander) भले ही अब टीवी पर और बड़े पर्दे पर लम्बे समय से नजर नहीं आई हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग आज भी बरकरार है। इंस्टाग्राम पर आए दिन अपनी हॉट तस्वीरें पोस्ट कर एक्ट्रेस इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। उनकी सभी ग्लैमरस फोटोज का उनके चाहने वाले दिल थामकर इंतजार करते हैं। जैसी ही उन्होंने अपने अकाउंट से कुछ पोस्ट किया समझो वो वायरल हो गया। ऐसे में अब उनकी हालिया तस्वीर भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। एक्ट्रेस ने आज अपने हस्बैंड जेम्स मिलिरॉन (James Milliron) के साथ एक फोटो शेयर की हैं।
यह भी पढ़ें: क्या बदलेगा Bigg Boss 17 का विनर? पहले भी आखिरी वक्त पर पलटा है पासा
शमा से हुई ये चूक
इस तस्वीर में शमा सिकंदर ने अपने पति जेम्स मिलिरॉन के सीने पर पांव रखा हुआ है और वो बड़े ही प्राउड के साथ पोज दे रही हैं। बर्फीली वादियों में वो अपने पति के साथ मस्ती करते हुए कुछ मोमेंट्स शेयर कर रही हैं। इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे ये कपल एक-दूसरे के साथ खूब एन्जॉय कर रहे हैं और इन दोनों में एक अच्छी केमिस्ट्री है। यहां कोई मेल और फीमेल ईगो नहीं है। ऐसे में अब फैंस इस फोटो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। सभी फैंस इस पोस्ट पर फनी कमैंट्स कर शमा सिकंदर को शेरनी बता रहे हैं और उनकी जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं।
मां महाकाली से भी हुई थी ये गलती
लेकिन इस तस्वीर को देखकर आपको एक चीज याद आ सकती है, जिसके बाद आपके भी मन में बस यही ख्याल आएगा कि वाकई कलयुग आ गया है। एक वो दौर था जब मां महाकाली ने गलती से अपने पति शिव जी पर पांव रख दिया था और वो इसके बाद खुद को माफ नहीं कर पा रही थीं। अपनी इस भूल के लिए उन्होंने खुद को इतना बड़ा दोषी मान लिया था कि शिव भगवान से नजरें मिलाने पर भी शर्मिंदा महसूस कर रही थीं। उनका कहना था कि जिसकी पूरी दुनिया इज़्जत करती है उस पर उन्होंने पांव रख उनका अपमान कर दिया है। हालांकि, बाद में भगवान शिव ने उन्हें समझाया था कि वो उनकी अर्धांगिनी हैं और उन्हें ये अपना अपमान नहीं लगा।
शमा की फोटो पर फैंस ने दिखाई पाजिटिविटी
फिर भी मां पार्वती ने उनसे वचन लिया था कि कभी भी अगली बार ऐसे हालात पैदा हों तो वो उन्हें खुद पर पांव न रखने दें। वहीं, एक आज की नारी है जो बड़े ही गर्व के साथ अपने पति पर पांव रखकर फोटो खिंचवा रही है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस तो इस फोटो को सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट भी कर रही हैं। वहीं, यूजर्स के कमैंट्स भी काफी पॉजिटिव दिख रहे हैं। खैर समय के साथ लोग बदल गए हैं। उनके विचार और उनकी सोच में काफी परिवर्तन आया है। ऐसे में ये भी अच्छी बात है कि लोग उन्हें इस चीज को लेकर ट्रोल नहीं कर रहे।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines