Maharaj के साथ इंटीमेट सीन पर 'किशोरी' ने किया रिएक्ट, बोलीं- मैंने कुछ गलत नहीं किया

Shalini Pandey Break Silence on Maharaj Charan Sewa Scene: शालिनी पांडे ने फिल्म ‘महाराज’ में ‘चरण सेवा’ वाले सीन पर रिएक्ट किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है।

Maharaj

Maharaj

Shalini Pandey Break Silence on Maharaj Charan Sewa Scene: हाल ही में आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘महाराज’ रिलीज हुई है। हालांकि फिल्म को पहले 14 जून को रिलीज किया जाना था, लेकिन गुजरात हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी। इसके बाद इस फिल्म को 21 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया। फिल्म दर्शकों को पसंद आई और इसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।

14 साल बड़े अभिनेता संग इंटीमेट सीन देने पर बोलीं शालिनी पांडे

इस फिल्म में जुनैद खान, शालिनी पांडे, जयदीप अहलावत और शरवरी वाघ जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म में हर किसी ने बेहद कमाल का काम किया है। हर कोई फिल्म की कास्ट की खूब तारीफ कर रहा है। इस बीच अब शालिनी पांडे ने अपने से 14 साल बड़े अभिनेता जयदीप अहलावत संग इंटीमेट सीन देने पर बात की है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शालिनी ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि इस सीन को देने के बाद मैं कुछ परेशान हो गई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

मुझे नहीं लगता कि मैंने कुछ गलत किया- शालिनी

उस दिन जब फिल्म की शूटिंग खत्म हुई, तो मैंने टीम से भी कहा कि मैं थोड़ी देर अकेले रहना चाहती हूं। इस सीन को देने के बाद उन्हें घबराहट महसूस हुई थी। इसके आगे उन्होंने बताया कि जब उन्होंने इस फिल्म की कहानी पढ़ी थी, तो उन्हें लगा थी कि ये रोल कितना बेवकूफी भरा है, लेकिन बाद में उन्हें लगा कि ये सब जो महाराज के साथ होगा ये ठीक है। मुझे नहीं लगता कि मैंने कुछ गलत किया। हालांकि इस दौरान मेकर्स भी मेरी हालत को समझ रहे थे कि मैं क्या महसूस कर रही हूं।

क्या था ‘चरण सेवा’ सीन?

इस सीन की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि कैसे प्रथा के नाम पर महाराज लड़कियों का फायदा उठाते हैं और लड़कियों के साथ इंटरकोर्स करते हैं। ये रिवाज सालों से चल रहा होता है, जहां पर घर के लोग खुद अपने घर की महिलाओं को इस प्रथा के लिए भेजते हैं। हालांकि जब किशोरी (शालिनी पांडे) के साथ ये सब होता है और जब उसको एहसास होता है कि ये सब गलत है, तो वो अपनी जान दे देती हैं। किशोरी, करसनदास की मंगेतर होती है… ऐसे में जब वो अपनी जान दे देती हैं, तो करसन को बहुत गुस्सा आता है और वो फैसला कर लेते हैं कि अब दुनिया के सामने को महाराज की सच्चाई लाकर रहेंगे। हालांकि इसके लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ती हैं, लेकिन वो पीछे नहीं हटते हैं और दुनिया को सच्चाई दिखाते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ