खतरों के खिलाड़ी 14 में जाने से पहले Shalin Bhanot ने किया ऐसा काम; हो गए ट्रोल, यूजर्स बोले- बॉर्डर पर जा रहे हो क्या?

Shalin Bhanot in Khatron ke khiladi 14: छोटे पर्दे का मशहूर शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ जल्द ही शुरू होने वाला है। ‘बिग बॉस 16’ फेम शालीन भनोट शो के लिए रोमानिया निकल गए हैं। इस दौरान शालीन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो ट्रोल हो रहे हैं।

Shalin Bhanot

Shalin Bhanot

Shalin Bhanot in KKK 14: रोहित शेट्टी एक बार फिर से छोटे पर्दे के मशहूर शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ से कमबैक करने वाले हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ (Khatron Ke Khiladi 14) को लेकर दर्शकों में भी काफी बज है। इस बार शो में कई बड़े चेहरे नजर आएंगे, जिनमें ‘बिग बॉस 16’ (Big Boss 16) फेम एक्टर शालीन भनोट का भी नाम शामिल है। शालीन ने आखिरी समय में शो के लिए हामी भरी है। वहीं शो के लिए जाते समय शालीन ने कुछ ऐसा किया है कि वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।

शालीन भनोट का वीडियो वायरल

दरअसल ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के लिए जाते समय शालीन भनोट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने माता-पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान शालीन काफी इमोशनल हैं। पहले वो अपने पिता को कसकर गले लगाते हैं और फिर मां के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। शालीन के इस इमोशनल मूमेंट को पैपराजी ने कैमरे में कैद कर लिया है, जो अब काफी वायरल हो रहा है।

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

शालीन के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कमेंट करना शुरू कर दिया है। कुछ लोग शालीन को ऑल द बेस्ट बोलकर नए शो की मुबारकबाद दे रहे हैं तो वहीं कई लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, खतरों के खिलाड़ी में जा रहा है जंग लड़ने नहीं जा रहा है भाई। दूसरे यूजर ने कमेंट किया, तीसरा विश्व युद्ध जीतने जा रहा है नौटंकी कहीं का। तीसरे यूजर ने लिखा, बॉर्डर पर जा रहे हो क्या भाई? एक अन्य यूजर ने लिखा, शो करने जा रहा है या बॉर्डर पर? किसी और ने लिखा, वाह क्या अचीवमेंट हासिल करने जा रहा है, देश का नाम रोशन करेगा ये।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

बिग बॉस 16 में मिला था ऑफर

बता दें कि शालीन भनोट को ‘बिग बॉस 16’ में ही खतरों के खिलाड़ी का ऑफर मिला था। दरअसल शो के होस्ट रोहित शेट्टी ‘बिग बॉस 16’ में गए थे। तब उन्होंने शो के कई कंटेस्टेंट्स को खतरों के खिलाड़ी में आने का ऑफर दिया था। मगर शालीन भनोट ने खतरनाक स्टंट की वजह से शो में आने से मना कर दिया था। हालांकि अब उन्होंने आखिरी समय पर शो के लिए हां बोला और अब वो शूटिंग के लिए रोमानिया रवाना हो गए हैं। शालीन भनोट के अलावा इस शो में निमृत कौर अहलूवालिया, अभिषेक कुमार, सुमोना चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ, आशीष मेहरोत्रा और करणवीर मेहरा बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगे।  इसके अलावा ‘भाभी जी घर पर हैं’ फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे भी शो का हिस्सा बन सकती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ