हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Madhuri Dixit से मिलने के लिए बेकरार हैं ये एक्टर? सबके सामने कहा- मैं बेहोश ना...

Shalin Bhanot: बिग बॉस 16 में नजर आए शालीन भनोट अब बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित के टूर को होस्ट करने वाले हैं। जी हां, शालीन इस टूर को होस्ट करने के लिए अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जो लोगों का दिल छू गया।

विज्ञापन
Shalin Bhanot, Madhuri Dixit

Shalin Bhanot: शायद ही कभी ऐसा होता होगा कि पैप्स के कैमरे की नजर किसी स्टार पर ना पड़े। जी हां, हाल ही में पैपराजी के कैमरे में शालीन भनोट कैद हुए। दरअसल, पैप्स ने शालीन को एयरपोर्ट पर देखा और अपना कैमरा उनकी तरफ घुमा दिया। बता दें कि शालीन भनोट अमेरिका जा रहे हैं। शालीन के वहां जाने की वजह भी बेहद खास है। दरअसल, वो माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के यूएस टूर कॉन्सर्ट को होस्ट करने वाले हैं।

शालीन ने दिया जवाब

एयरपोर्ट पर पैप्स ने शालीन (Shalin Bhanot) से सवाल किया कि आप कहां जा रहे हैं, तो शालीन ने कहा कि मैं यूएस जा रहा हूं, माधूरी मैम का टूर है। इसके आगे शालीन ने कहा कि मैं अपनी धड़कने बचाकर रख रहा हूं। माधुरी मैम से मिलने वाला हूं और बहुत एक्साइटेड हूं। मैं माधुरी मैम का शो होस्ट करने वाला हूं और इसके लिए मुझे एक अलग ही एक्साइटमेंट फील हो रही है। भगवान करें कि शो बहुत अच्छा जाए और माधुरी मैम को देखकर मैं बेहोश ना हो जाऊं। बस यही उम्मीद है। इसके बाद शालीन आगे बढ़ जाते हैं।

यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

वहीं, अब शालीन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने शालीन के इस वीडियो पर लिखा कि ऑल द बेस्ट। दूसरे यूजर ने कहा कि आपको बहुत बधाई, अच्छे सो शो को होस्ट करना। तीसरे यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि आप अच्छे से एंजॉय करना। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।

विज्ञापन

8 अगस्त से 11 अगस्त अमेरिका टूर पर रहेंगी माधुरी

गौरतलब है कि माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit USA Tour) इन दिनों अपने टूर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि माधुरी 8 अगस्त से 11 अगस्त 2024 तक अपना यूएसए टूर करेंगी, जिसका टाइटल कथित तौर पर द फॉरएवर क्वीन ऑफ बॉलीवुड- माधुरी दीक्षित है। बता दें कि अभिनेत्री का ये टूर न्यूयॉर्क, डलास, न्यू जर्सी और अटलांटा में होने वाला है। गौरतलब है कि माधुरी दीक्षित का फैनबेस आज भी बेहद बड़ा है और लोगों में एक्ट्रेस को लेकर आज भी वैसा ही क्रेज रहता है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: रणवीर शौरी से अविका गौर तक, Salman Khan के शो में आ सकते हैं ये सितारे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola