Shalin Bhanot: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) अपनी पर्सनल लाइफ में तकलीफों का सामना कर रही हैं। एक्ट्रेस की 2 शादियां टूट चुकी हैं। शालीन भनोट (Shalin Bhanot) से तलाक के कई साल बाद उन्होंने निखिल पटेल (Nikhil Patel) संग रिश्ता जोड़ा लेकिन वो शादी भी टिक नहीं पाई। हाल ही में दलजीत ने एक इंटरव्यू के दौरान न सिर्फ निखिल बल्कि शालीन को लेकर भी तीखे बयान दिए थे।
दलजीत ने शालीन पर लगाया आरोप
दलजीत कौर से पूछा गया था कि इस मामले में शालीन क्या उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं क्योंकि वो अभी भी जेडन के पिता हैं? इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने कहा था, ‘क्या वो हैं? और मिस्टर भनोट को मैं बताना चाहती हूं कि मुझे आपके सपोर्ट की जरूरत नहीं है। लेकिन उनके बेटे जेडन को एक कॉल की जरूरत थी, वो कॉल डिजर्व करता था। लेकिन उसे अभी तक कॉल नहीं आया है। हमारे रिश्ते में तलाक के बाद एक पैटर्न बन गया है कि वो बोलता मैं फ्री हूं, मिलने आऊं? हम अच्छे से मिलते हैं और अपने काम पर लौट जाते हैं।’
क्या बेटे से एक्टर ने नहीं की बात करने की कोशिश?
अब शालीन ने दलजीत कौर के इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शालीन ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद उनमें और दलजीत में झगड़ा हो सकता है। अब शालीन ने इन आरोपों पर रिएक्ट करते हुए कहा कि वो खबरें नहीं पढ़ते। दरअसल, उनसे सवाल किया कि उन्होंने बेटे से बात करने की कोशिश की थी या नहीं? उन्हें अपने बारे में उड़ रही खबरों के बारे में कोई जानकारी है या नहीं? इसके जवाब में शालीन ने जो कहा वो जानकर आप चौंक जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Varun Dhawan ने 5 महीने के बाद रिवील किया अपनी बेटी का नाम, KBC में हुआ बड़ा खुलासा
आरोपों पर क्या बोले शालीन भनोट?
एक्टर बोले, ‘मैं कुछ नहीं पढ़ता, मैं सिर्फ अपनी स्क्रिप्ट पढ़ता हूं। मैं गूगल नहीं करता, मैं अपने बारे में जानता हूं। मेरे पेरेंट्स मुझे जानते हैं। मैं खुश और संतुष्ट हूं।’ अब उनका ये बयान सुनकर तो ऐसा ही लग रहा है कि वो अपनी एक्स वाइफ और बेटे से डिटैच हो गए हैं। भले ही वो इस पर कमेंट करके कोई कंट्रोवर्सी पैदा नहीं करना चाहते हों, लेकिन उनका बयान सुर्खियों में आ गया है।
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
24 mins agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
56 mins agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 hr ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
20 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
20 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
21 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines