बाबिल खान का वीडियो अभी तक चर्चा में बना हुआ है। अब बाबिल खान की टीम वीडियो पर सफाई दे चुकी है। इतना ही नहीं बाबिल ने जिन कलाकारों के नाम अपने वीडियो में रोते हुए लिए थे, उन्होंने भी अब बाबिल को खुलकर सपोर्ट किया है। अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी, आदर्श गौरव और राघव जुयाल ने सोशल मीडिया पर खुलकर बाबिल खान पर प्यार लुटाया है। वहीं, अब इस मामले पर ‘बिग बॉस’ फेम एक्टर शालीन भनोट का रिएक्शन आ गया है।
बाबिल को लेकर क्या बोले शालीन भनोट?
शालीन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है और बाबिल खान की कंट्रोवर्सी पर टिप्पणी की है। शालीन भनोट ने एक नोट शेयर कर लिखा, ‘मुश्किल समय हर किसी की जिंदगी में आता है… तब साथ चाहिए होता है, ना कि मजाक। मैं बाबिल से मिला हूं और मुझे लगता है कि वो एक प्यारा लड़का है और मुझे लगता है कि अभी जो मीडिया ट्रायल हो रहा है, वो उसके लिए ठीक नहीं है। काश हर कोई चीजों को आउट ऑफ कॉन्टेक्स्ट ले जाने के बजाय पूरी तस्वीर को देखता!’
वायरल हुआ बाबिल को लेकर शालीन का बयान
अब शालीन भनोट का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शालीन का हाल ही में एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें दोनों प्यार से एक-दूसरे से मिलते हुए नजर आए थे। अब शालीन भनोट को भी बाबिल खान की चिंता हो रही है। आपको बता दें, जब इस विवाद ने तूल पकड़ा तो बाबिल खान की टीम ने इस वीडियो का सच एक स्टेटमेंट जारी कर बताया था।
Shalin Bhanot
यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par का पहला पोस्टर आया सामने, Aamir Khan की फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील
तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया बाबिल का वीडियो
बाबिल खान की टीम ने बयान में रिवील किया कि वो बाबिल का मुश्किल दिन था। वीडियो को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है और जिन एक्टर्स के नाम बाबिल ने वीडियो में लिए थे, वो उनकी प्रशंसा कर रहे थे। टीम ने इस वीडियो को फेक बताया था। अब सेलेब्स बाबिल के इस स्टेटमेंट पर भी रिएक्ट कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
Netflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
48 mins ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
4 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
4 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
6 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
8 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
9 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines