Shaktimaan: ‘शक्ति…शक्ति…शक्तिमान’ सुनते ही जेहन में बचपन की बातें याद आ जाती है। जब हम छोटे बच्चे थे तो सब काम छोड़ रविवार सुबह 11 बजे सारे काम छोड़ बस टीवी के आगे बैठ जाते थे। बच्चे से लेकर बूढ़े तक को अपने सुपर हीरो वाले सीरियल ‘शक्तिमान’ (Shaktimaan) को देखने का इंतजार रहता था। लेकिन अचानक से ये शो बंद हो गया, जिससे दुख तो जरूर हुआ लेकिन अब गुड न्यूज है कि 19 साल बाद इस शो ने एक बार फिर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) दस्तक दे दी है। आपको इस सीरियल का सबसे भयानक दिखने वाला किरदार ‘कपाला’ तो याद होगा ही। अरे उसे भूल भी कैसे सकते हैं, किरदार था ही इतना दिलचस्प। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो अब इस दुनिया में नहीं रहे। जी हां, आपने सही पढ़ा, चलिए जान लेते हैं उनके बारे में…
कौन था ‘कपाला’
‘शक्तिमान’ का जिक्र हो और उसमें ‘कपाला’ का नाम न आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। जी हां, ‘शक्तिमान’ का दुश्मन और ‘तमराज किलविश’ का दायां हाथ था कपाला। उसका खूंखार और डरावना लुक देखकर तो छोटे बच्चे डर ही जाया करते थे। इस रोल को अदा करने वाले का असली नाम फकीर नबी था जो अफगानिस्तान के थे।
यह भी पढ़ें: दिव्यांग भाई के लिए रोई ‘हेती’, आंसू पोंछने के लिए Amitabh Bachchan ने छोड़ी कुर्सी
‘कपाला’ की हो चुकी है मौत
हालांकि ‘शक्तिमान’ दोबारा से शुरू हो गया है, लेकिन पुराने किरदारों को भुलाना थोड़ा मुश्किल है। ‘कपाला’ का नाम भी कुछ ऐसा ही है जो हमेशा सभी को याद रहने वाला है। बेशक अब वो खुद इस दुनिया में नहीं हों। दरअसल कोविड के समय में फकीर नबी की मौत हो गई थी। उन्होंने अपनी अंतिम सांस साल 2020 में ली थी।
‘कपाला’ के अलावा निभाए अन्य रोल
फकीरा एक ऐसे एक्टर थे जिन्होंने शक्तिमान में ‘कपाला’ का किरदार तो निभाया ही था, इसके अलावा सीरियल में अन्य छोटे-मोटे किरदार भी निभाए थे। हालांकि उनसे उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली। ‘शक्तिमान’ उर्फ मुकेश खन्ना उन्हें प्यार से ‘फकीरा’ कह कर बुलाते थे। अगर आज ‘कपाला’ के किरदार को निभाने के लिए किसी अन्य एक्टर को देखा जाए तो ये कहना कुछ गलत न होगा कि उनके जैसा तो कोई और हो ही नहीं सकता।
यह भी पढ़ें: ‘Shaktimaan’ के कट्टर दुश्मन ‘जैकाल’ का किरदार किसने निभाया? पहले से कितना बदले साइंटिस्ट
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
10 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
12 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
13 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
14 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
15 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines