Ranveer Singh पर 'शक्तिमान' का यू-टर्न, रणवीर ही बनेंगे Shaktimaan? Mukesh Khanna का हिंट

Mukesh Khanna on Ranveer Singh: मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह के बारे में इशारों ही इशारों में बड़ी बात कह दी है।

मुकेश खन्ना

मुकेश खन्ना

Mukesh Khanna on Ranveer Singh: हाल ही में मुकेश खन्ना एक बार फिर अपने फेमस शो शक्तिमान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। एक्टर ने अपने शो शक्तिमान के नए सीजन आने का ऐलान किया था, लेकिन जब शो का एपिसोड सामने आया तो एक्टर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। इसके पीछे की वजह रही फैंस का शक्तिमान के नए अंदाज से निराश होना। अब मुकेश खन्ना ने फिल्म ‘शक्तिमान’ पर बात करते हुए एक बड़ा बयान दे दिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

रणवीर सिंह पर क्या बोले मुकेश खन्ना

ANI से बात करते हुए जब मुकेश खन्ना से पूछा गया कि ‘शक्तिमान’ फिल्म कब आने वाली है तो उन्होंने कहा कि कोविड की वजह से दो साल बर्बाद हो गए लेकिन साल 2027 तक फिल्म के आने की पूरी पूरी उम्मीद है। इसी के आगे बात करते हुए मुकेश खन्ना ने बोला कि बीच में मैंने किसी एक्टर के खिलाफ भी बोल दिया था। लेकिन मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। मुकेश का ये बयान सीधे-सीधे रणवीर सिंह की तरफ इशारा कर रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि रणवीर सिंह उन्हें फिल्म के लिए पसंद नहीं आए।

विज्ञापन

रणवीर सिंह पर मुकेश ने क्या कहा था? 

दरअसल कुछ समय पहले बॉलीवुड ठिकाना के साथ एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने खुलासा करते हुए कहा था, ‘अब लोग जानते हैं कि रणवीर सिंह मुझसे ‘शक्तिमान’ के रोल के लिए मिलने आए थे और मुझे मनाने की कोशिश कर रहे थे। मैं इस बात को छिपा नहीं सकता, क्योंकि अगर मैं बाद में कहूं कि रणवीर एक बेहतरीन अभिनेता हैं, तो लोग ये भी कहेंगे कि मैंने पहले उनके बारे में ये बात क्यों नहीं कही।’ उन्होंने आगे कहा, “इसके बाद खबरें आईं कि रणवीर सिंह ‘शक्तिमान’ का किरदार निभाने जा रहे हैं, लेकिन मैं इस पर सहमत नहीं हो सकता।’

विज्ञापन

जब मुकेश खन्ना से ये पूछा गया कि रणवीर सिंह ने सीरियस भूमिकाओं में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है, तो मुकेश ने माना कि रणवीर एक बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता हैं और कला के लिए वो हमेशा समर्पित रहते हैं। हालांकि, मुकेश खन्ना ने ये भी साफ किया कि वो अब भी इस पर कायम हैं कि रणवीर सिंह ‘शक्तिमान’ के किरदार के लिए सही विकल्प नहीं हैं। मुकेश ने कहा था, ‘इस इंडस्ट्री में निर्माता ही अभिनेता को चुनता है, अभिनेता निर्माता को नहीं।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ