Mukesh Khanna के 7 विवादित बयान, रियल में हंगामा मचा चुके TV के ‘शक्तिमान’?

Mukesh Khanna Controversial Statement: एक्टर मुकेश खन्ना फेमस शो ‘शक्तिमान’ के साथ दोबारा लौट रहे हैं। आज हम आपको उनके ऐसे बयान बताएंगे जिनसे वह कई बार विवादों में आ चुके हैं।

Mukesh Khanna

Mukesh Khanna.

Mukesh Khanna Controversial Statement: एक्टर मुकेश खन्ना इस वक्त चर्चा में बने हुए हैं। 90 के दशक का पॉपुलर टीवी शो ‘शक्तिमान’ के साथ वह फिर वापसी के लिए तैयार हैं। जब से यह खबर फैंस को लगी है, उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘शक्तिमान’ पर एक फिल्म भी बनाई जा रही है, जिसके लिए स्टारकास्ट की खोज जारी है। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का नाम फिल्म के लीड कैरेक्टर के लिए सामने आया है लेकिन कंफर्म कुछ नहीं है। खैर बात करें मुकेश खन्ना की तो ‘शक्तिमान’ और महाभारत के ‘भीष्म पितामह’ बनने के अलावा एक्टर अपने बयानों को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। आज हम आपको उनके 7 ऐसे तीखे बयान बताएंगे जिनके आते ही हंगामा मच चुका है।

विज्ञापन

कई बार शब्दों के तीर छोड़ चुके मुकेश खन्ना

मुकेश खन्ना अपने मुखर स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। अधिकतर मुद्दों पर वह अपनी राय खुलकर रखते हैं। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने एक न्यूड फोटोशूट कराया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। उस फोटोशूट से नाखुश मुकेश खन्ना ने रणवीर पर तीखे बाण छोड़े थे।

विज्ञापन

मुकेश खन्ना ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों पर भी तंज कसा था। उन्होंने एक पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था, ‘बैक टू बैक फिल्में फ्लॉप होना, गुटखे का एड करना, हमारे देवी-देवताओं से खिलवाड़ करना… ऐसे तीर थे जो इतने फिट होते हुए भी वह नहीं झेल पाए थे और लोगों ने उन्हें फ्लॉप का टैग दे दिया।’

विज्ञापन

लड़कियों पर दे चुके तीखा बयान

समाज की लड़कियों पर शब्दों के तीर छोड़ते हुए मुकेश खन्ना ने कहा था कि जो लड़कियां फिजिकल होने की बात लड़कों से करती हैं, वह लड़की नहीं हैं, वह धंधा कर रही हैं। ऐसी बातें कोई सभ्य समाज की लड़की नहीं करेगी।

विज्ञापन

मुकेश खन्ना मी टू पर भी अपनी राय देकर तहलका मचा चुके हैं। उन्होंने कहा था कि मी टू की दिक्कत तब से शुरू हुई है, जब से महिलाओं ने बाहर निकलकर काम करना शुरू किया है। इसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।

विज्ञापन

एकता कपूर को सुनाई खरी खोटी

मुकेश खन्ना ‘शक्तिमान’ के अलावा महाभारत के ‘भीष्म पितामह’ बनकर भी पॉपुलर हो चुके हैं। जब टीवी की क्वीन एकता कपूर टीवी पर अपना महाभरत लेकर आई थीं, तब उसमें सारे कैरेक्टर्स काफी एडवांस थे। द्रौपदी ने टैटू बनवाया था। उस वक्त मुकेश खन्ना ने भड़कते हुए एकता की क्लास लगाई थी।

फिल्म ‘शक्तिमान’ के लिए रणवीर सिंह का नाम कई बार सामने आया है। हालांकि मुकेश खन्ना को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने रणवीर को लेने से साफ इंकार कर दिया था। इसकी वजह रणवीर का न्यूड फोटोशूट बताया गया था।

विज्ञापन

मुकेश खन्ना कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पर भी तीखे शब्द बोल चुके हैं। उन्होंने शो के मेल कैरेक्टर्स को फीमेल कैरेक्टर निभाने पर सवाल उठाया था। वह कपिल के शो को कई बार असभ्य बता चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ