Shakti Mohan Emotional Note: मशहूर एक्ट्रेस मुक्ति मोहन (Mukti Mohan) की शादी की खबर ने सभी फैंस को हैरान कर दिया है। अचानक ही मुक्ति की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आ गईं, इन्हें देखकर फैंस भी चौंक उठे। वहीं, एक्ट्रेस अपनी शादी पर बेहद खुशी नज़र आईं। पूरी मोहन फैमिली के चेहरे पर जो मुस्कान दिखी उसे देखकर साफ नजर आ रहा है कि ये दिन उन सभी के लिए कितना बड़ा था। लेकिन इस खुशी के पल के साथ वो एहसास जो शक्ति (Shakti Mohan) को अपनी बहन की शादी में हुआ अब उसके बारे में उन्होंने एक नोट शेयर कर फैंस को बताया है। अपने बहन से अलग होकर अब शक्ति मोहन इमोशनल हो गई हैं।
यह भी पढ़ें: Vrushika Mehta ने जिंदगी भर के लिए थामा बॉयफ्रेंड का हाथ, एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें हुईं वायरल
बहन की शादी पर इमोशनल हुईं शक्ति
शक्ति मोहन ने अब सोशल मीडिया पर अपनी लाड़ली बहन के लिए एक इमोशनल नोट शेयर किया है। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस का भी मन भर आएगा और आंखें नम हो जाएंगी। दरअसल, अब शक्ति ने मुक्ति की शाद्दी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें अपने अकाउंट से पोस्ट की हैं। इन फोटोज में दोनों बहनों का जो प्यार दिखाई दे रहा है उसेक बाद तो हर कोई इनपर अपना दिल हार बैठा है। किस तरह से शादी से पहले दोनों बहनें एक-दूसरे को गले लगाकर भावुक हो रही हैं ये लम्हा बेहतरीन तरीके से कैद किया गया है।
लिखा ये खास नोट
इसके अलावा एक फोटो में शक्ति ने अपने हाथ पर मुक्ति के नाम की मेहंदी लगाई है। उन्होंने अपनी उंगलियों पर गोलू लिखा है। इसे शेयर करते हुए शक्ति मोहन ने लिखा, ‘मेरा छोटी-सी गोलू की शादी हो गई। ऐसा लगता है जैसे मेरे दिल का एक टुकड़ा तुम्हारे साथ चला गया। मैं तुम्हारे और कुणाल ठाकुर के लिए बहुत खुश हूं। मेरी बेटर हाफ को अपना परफेक्ट मैच ढूंढ़ने के लिए बधाई। तुम्हारी जिंदगी खुशियों और आनंद से भरी रहे। मुझे तुम्हारी बहुत याद आएगी मुक्ति मोहन, हर चीज़ में मेरा साथी।’
मुक्ति ने यूं किया रिएक्ट
अब इस पोस्ट पर मुक्ति का रिएक्शन भी सामने आ गया है। अपनी बहन को हिम्मत देने के लिए उन्होंने एक बेहद स्वीट रिप्लाई किया है। मुक्ति ने अब इस पर पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, ‘मैंने बाइक चलानी सीखी है दीदी, मैं सिर्फ 20 मिनट की दूरी पर हूं! और तुम मेरे लिए मेहंदी लगाई है। मेहंदी उफ्फ्फ्फ़। आखिरी तस्वीर मेरा दिल ले गई।’ अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस भी इसपर जमकर रियेक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों बहनों के प्यार ने अब इंटरनेट यूजर्स को भी इमोशनल कर दिया है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
18 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
18 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
19 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
19 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
20 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
21 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
22 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines