Shakti Mohan Birthday: आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स को अपने इशारों पर नचाने वाली डांसिंग क्वीन कहे जाने वाली डांस कोरियोग्राफर शक्ति मोहन (Shakti Mohan) आज 12 अक्टूबर को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। 12 अक्टूबर 1985 को मुंबई में जन्मी शक्ति मोहन तीन बहनें हैं, जिनमें कृति, शक्ति और नीति मोहन। खास बात ये है कि तीनों बहने एक्टर, डांसर और सिंगर हैं। आज के समय में शक्ति किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कई टीवी डांस रियलिटी शो में हिस्सा लिया और बतौर जज भी नजर आ चुकी हैं।
टीवी के डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ सीजन 2′ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली शक्ति शो में नजर आने वाले तमाम डांसर्स को पछाड़ते हुए शो की विनर भी बनी थीं। ‘डांस इंडिया डांस’ जीतने के बाद शक्ति ‘दिल दोस्ती डांस’ में भी नजर आई थीं। साल 2015 में शक्ति मोहन ने साल 2015 में स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस’ बतौर जज नजर आई थीं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शक्ति के लिए यहां तक का सफर आसान नहीं था।
यह भी पढ़ें: OTT पर शानदार रहेगा यह हफ्ता, Sultan Of Delhi से Awareness तक ये सीरीज होंगी रिलीज
एक हादसे में गंवा चुकी थीं अपने पैर
आज बड़े-बड़े स्टार्स को जबरदस्त डांस स्टेप्स सिखाने और बताने वाली शक्ति मोहन (Shakti Mohan Birthday) एक हादसे में अपने पैर गंवा चुकी थीं। डांसर और कोरियोग्राफर शक्ति मोहन ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान अपने बचपन का दर्दनाक किस्सा शेयर करते हुए बताया था कि ‘जब वे छोटी थीं तब उनके साथ एक ऐसी दुर्घटना हुई थीं, जिसके चलते उनको काफी गंभीर चोट आई थीं’। शक्ति ने बताया था कि ‘उनकी चोट को लेकर डॉक्टरों का कहना था कि अब वे कभी चल फिर नहीं पाएंगी’, लेकिन उन्होंने और उनके परिवार ने कभी हार नहीं मानी। डांसर ने अपने परिवार की मदद से अपने पैरों पर भी खड़ी हुईं और आज इंडस्ट्री की जानी-मानी डांसर भी हैं।
कई हिट गाने किए कॉरियोग्राफ
वहीं, अगर शक्ति मोहन के काम के बारे में बात की जाए, तो डांसर कई फिल्मों के आइटम सॉन्गस में नजर आ चुकी हैं। साथ ही उन्होंने कोरियोग्राफर के तौर पर अपनी शुरुआत दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म ‘पद्मावत’ के गाने ‘नैनोवाले ने’ से की थी। इस गाने को शक्ति ने ही कोरियोग्राफ किया था, जिसको खूब पसंद किया गया था। बता दें कि शक्ति ‘हाई स्कूल म्यूजिकल 2’, ‘तीस मार खान’, ‘रावडी राठौर’, ‘कांची’, ‘नवाबजादे’ जैसी फिल्मों में दिखाए जाने आइटम सॉन्गस में नजर आ चुकी हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
16 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
17 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
18 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
18 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
19 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
20 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
21 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines