Happy Birthday Shakti Kapoor: बॉलीवुड का वो खूंखार विलेन, जिन्होंने हमेशा ही अपने काम से लोगों का दिल जीता है। इस विलेन ने भले ही ज्यादातर फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभाए हों, लेकिन अपने किरदार से दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है। करीब 700 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके ये दिग्गज एक्टर आज अपनी सालों पुरानी भविष्यवाणी को लेकर चर्चा में हैं। 3 सितंबर को अभिनेता अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनकी इस भविष्यवाणी के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं कि ये कौन स्टार हैं और इन्होंने क्या भविष्यवाणी की थी?
बॉलीवुड के खूंखार विलेन
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के खूंखार विलेन और अभिनेता शक्ति कपूर हैं। जी हां, शक्ति कपूर के कई रोल्स ऐसे हैं, जो बेहद पॉपुलर हैं और वो उनसे पॉपुलर भी हैं। करीब सालों पहले एक फिल्म में सोने के सीन को शूट करते हुए शक्ति ने ऐसी भविष्यवाणी की थी, जो अब सच हो चुकी है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर शक्ति कपूर ने ऐसा क्या कहा था?
शक्ति कपूर ने क्या कहा था?
आपको बता देते हैं कि इस फिल्म को शूट करते हुए शक्ति ने कहा था कि सोने का भाव बढ़कर 1 लाख रुपये प्रति तोला हो जाएगा। इस दौरान शक्ति ने कहा था कि ‘5 हजार तोला, 10 हजार तोला, 50 हजार तोला और लाख रुपये तोला।’ बता दें कि शक्ति का ये सीन फिल्म ‘गुरु’ का है। गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को सोने के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली थी और इसका रेट 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार हो गया था।
बाबा वेंगा का टैग मिला
इसके बाद से ही लोगों ने शक्ति वो बाबा वेंगा का टैग भी दे दिया था। फिल्म ‘खेल खिलाड़ी का’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले शक्ति कपूर ने हमेशा ही शानदार फिल्में दी हैं। अपने फिल्मी करियर में कदम रखने के बाद शक्ति ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और खूब पॉपुलैरिटी हासिल की।
यह भी पढ़ें- 31 करोड़ का बजट, कमाई सिर्फ 1 करोड़, 2 घंटे 15 मिनट की वो क्राइम-थ्रिलर फिल्म, जिसने मेकर्स का किया बुरा हाल
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
45 mins agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 hr agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
2 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
3 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
3 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
4 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
4 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines