Anant Ambani and Radhika Merchant 2nd pre-wedding: इन दिनों हर कोई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री-वेडिंग को लेकर चर्चा कर रहा है। अब भई अनंत-राधिका के पहले प्री-वेडिंग में इतना कुछ हुआ कि हर तरफ उसकी ही चर्चा हुई। ऐसे में अब दूसरे प्री-वेडिंग में कुछ खास होना तो बनता है ना, तो आपको बता देते हैं कि अनंत-राधिका के दूसरे प्री-वेडिंग में मशहूर एक कोलंबियन सिंगर शकीरा अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। जी हां, इस बार अंबानी फैमिली के इस ग्रैंड इवेंट में शकीरा अपना जादू चलाएगी। ऐसे में अब लोगों के मन में सवाल है कि क्या शकीरा ने इसके लिए कितनी फीस चार्ज की है और क्या उनकी फीस रिहाना से ज्यादा है या कम? तो आइए आपको बताते हैं…
दूसरे प्री-वेडिंग में शकीरा का जलवा
ये तो सभी को पता है कि अनंत-राधिका का दूसरा प्री-वेडिंग क्रूज पर चल रहा है। ऐसे में इस ग्रैंड इवेंट में चार चांद लगाने के लिए शकीरा को भी बुलाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि इस इवेंट में परफॉर्म करने के लिए शकीरा ने 10 से 15 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं, जो रिहाना के मुकाबले आधा भी नहीं हैं। जी हां, आपको बता देते हैं कि अनंत-राधिका की पहली प्री-वेडिंग में रिहाना ने 70 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।
बेहद खास है ये इवेंट
बता दें कि पहली बार की तरह ही इस बार भी अंबानी फैमिली के ग्रैंड इवेंट में ना सिर्फ देश बल्कि विदेश से भी मेहमानों ने शिरकत की है। दूसरा प्री-वेडिंग भी बेहद खास है और इसमें 800 लोगों ने शिरकत की है। इस बार एक लग्जरी क्रूज पर ये इवेंट आयोजित हो रहा है। तमाम सुविधाओं से लैस इस क्रूज शिप पर मेहमानों की आव-भगत के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।
4380 किमी की यात्रा
हाल ही में इस क्रूज शिप का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसे देखकर साफ कहा जा सकता है कि ये इवेंट बेहद ग्रैंड होने वाला है और इसमें बहुत सारी लग्जरी चीजें हैं। समुद्र के बीचों-बीच तैरने वाला ये क्रूज शिप 2365 नॉटिकल माइल्स (4380 किमी) की यात्रा करेगा। इटली के सिटी पोर्ट से चलकर सदर्न फ्रांस में ये शिप रुकेगा।
शादी भी होगी बेहद खास
ना सिर्फ प्री-वेडिंग बल्कि अनंत-राधिका की शादी को लेकर भी अभी से बज बना हुआ है। हर कोई इस ग्रैंड वेडिंग के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है। देखने वाली बात होगी कि अंबानी फैमिली की इस शादी में क्या-क्या खास होने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो अनंत और राधिका की शादी 12 जुलाई को मुंबई में होना बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- मशहूर एक्टर ने स्टेज पर एक्ट्रेस को दिया धक्का, अब अभिनेत्री ने दिया ऐसा रिएक्शन
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
4 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
5 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
7 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
7 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
9 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
9 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
10 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
13 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
14 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines