Shakira Trial Over Tax Fraud Case: कोलंबियन पॉप गायिका शकीरा मुश्किलों में फंसती नजर आ रही हैं। शकीरा पर टैक्स धोखाधड़ी मामले में सोमवार को बर्सिलोना में मुकदमा चलेगा। स्पेनिश वकीलों ने ग्रैमी विजेता गायिका के लिए आठ साल से अधिक की जेल की सजा की मांग की है। उन्होंने 46 वर्षीय गायिका पर 2012 और 2014 के बीच हुई इनकम पर स्पेनिश राज्य को 14.5 मिलियन यूरो ($15.7 मिलियन) की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। हालांकि गायिका ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है और कहा है कि वह 2015 में ही पूरी तरह से स्पेन में रहने चली गईं थीं।
क्या है मामला
गायिका शकीरा पर कथित टैक्स चोरी का मामला पहली बार 2018 में सुर्खियों में आया। उस वक्त स्पेनिश अभियोजकों ने शकीरा पर 2012 और 2014 के बीच अर्जित आय पर करों में 1.45 करोड़ यूरो (1.55 करोड़ डॉलर) का भुगतान करने में असफल रहने का आरोप लगाया था। अभियोजन के मुताबिक, 2012-14 के दौरान ग्रैमी अवार्ड विजेता शकीरा ने अपना आधे से ज्यादा समय स्पेन में गुजारा था। इसलिए उन्हें वहां टैक्स जमा करना चाहिए था।
यह भी पढ़ें: वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखने को तैयार Jacqueline Fernandez, बड़े पर्दे के बाद OTT पर दिखेगा जलवा
अभियोजकों ने की जुर्माने की मांग
अपने अभियोग में, अभियोजन पक्ष का दावा है कि शकीरा ने स्पेन में कर का भुगतान न करने के इरादे से टैक्स हेवेन में स्थित कंपनियों के एक समूह का इस्तेमाल किया। अभियोजक सिंगर के लिए आठ साल और दो महीने की जेल की सजा और लगभग 24 मिलियन यूरो ($24 मिलियन डॉलर) के जुर्माने की मांग कर रहे हैं। वहीं शकीरा के वकीलों का कहना है कि 2014 तक, वह खानाबदोश जीवन जी रहीं थीं और अपना अधिकांश पैसा अंतरराष्ट्रीय टूर से कमाती थीं, और जनवरी 2015 में अपने दूसरे बेटे के जन्म से ठीक पहले वह स्थायी रूप से बार्सिलोना चली गईं।
कब तक चलेगा मुकदमा
सिंगर ने 2022 में एले पत्रिका में छपे एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने मुकदमा दायर करने से पहले ही वह सारा टैक्स चुका दिया है जिसका उन्होंने दावा किया था कि मुझ पर कर्ज बकाया है। इसलिए, आज तक मुझ पर उनका कोई बकाया नहीं है।’ बता दें कि उनका हाई-प्रोफाइल मुकदमा बार्सिलोना की अदालत में शुरू हो चुका है। इसके 14 दिसंबर तक चलने की उम्मीद है, जिसमें अदालत लगभग 120 गवाहों की सुनवाई करेगी।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
53 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines