Shakira Leaves Stage After FANS Misbehave: मशहूर कोलंबियन सिंगर शकीरा के गानों की दुनिया दिवानी है। शकीरा का बड़ा फैनबेस है और उनकी पॉपुलैरिटी दूर-दूर तक फैली हुई है। हालांकि यहां बात शकीरा की पापुलैरिटी की नहीं बल्कि उनके संग हुई बेहूदगी की है। आपने अक्सर सुना होगा कि किसी सिंगर के साथ साथ स्टेज पर बदसलूकी की गई। किसी के ऊपर जूता फेंकने, तो किसी के ऊपर बोतल फेंकने तक के मामले सामने आए हैं। हालांकि शकीरा के साथ तो हद ही हो गई और सिंगर को स्टेज तक छोड़कर जाना पड़ा।
इंटरनेट पर सामने आया वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर शकीरा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा कि शकीरा स्टेज पर डांस कर रही हैं और बार-बार अपनी ड्रेस को ठीक करते हुए फैन को कुछ गलत नहीं करने के लिए मना कर रही हैं, लेकिन इस दौरान शकीरा के पीछे से कुछ लड़कियां फैन भी उन्हें परेशान करती नजर आईं। शकीरा बार-बार लोगों को ऐसा करने के लिए मना करती हैं, लेकिन फैन नहीं रुकते और मजबूरन शकीरा को स्टेज छोड़कर जाना पड़ता है।
यूजर्स को भी लगा बुरा
सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शकीरा स्टेज पर हैं और वहां मौजूद फैंस उनकी ड्रेस के नीचे से उनका वीडियो लेने की कोशिश कर रहे हैं। शकीरा के मना करने के बाद भी जब वो लोग नहीं मानते तो वो परेशान होकर वहां से चली जाती है। इस वीडियो पर अब यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये तो हद हो गई। दूसरे यूजर ने कहा कि बस यही सब करना होता है। एक और यूजर ने लिखा कि लोग ये सब करके क्या पाना चाहते हैं। एक अन्य ने लिखा कि अब इससे ज्यादा और क्या देखना रह गया है। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं।
करण औजला संग हुई थी घटना
गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले मशहूर सिंगर करण औजला पर भी लंदन में इसी तरह की घटना देखने को मिली थी। जी हां, करण पर भी किसी ने परफॉर्मेंस के दौरान सफेद जूता फेंककर मारा था, जिसके बाद करण बेहद गुस्सा हो गए थे। साथ ही उन्होंने कहा भी था कि अगर इतनी हिम्मत है, तो सामने आओ। ऐसा पहली या दूसरी बार नहीं हुआ है कि जब किसी कलाकार पर इस तरह से स्टेज पर बेहूदगी की गई है। अक्सर इस तरह की घटनाएं देखने को मिलती रहती है।
यह भी पढ़ें- क्या ‘Sex Tape’ की कॉपी है ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’? बवाल पर बोले मूवी डायरेक्टर
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
11 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
15 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
16 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
17 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
18 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
19 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines