Shaitaan TV Premiere: बॉलीवुड की पॉपुलर हॉरर ड्रामा फिल्म ‘शैतान‘ रिलीज से काफी चर्चा में थी। इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें थीं। अजय देवगन (Ajay Devgn) और आर माधवन (R. Madhavan) को एक साथ देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर थी। फिल्म को कुछ लोगों ने इम्प्रेस किया तो कुछ हॉरर फिल्म के नाम पर ‘शैतान’ देखकर निराश भी हो गए। लेकिन ये मानना पड़ेगा कि शैतान का बज ऑडियंस के बीच दिखाई तो दिया है।
‘शैतान’ का होगा वर्ल्ड टीवी प्रीमियर
आपको बता दें, ये फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर न सिर्फ तहलका मचाया था बल्कि करीब 149.49 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन भी कर लिया। थिएटर में धमाका मचाने के बाद ये फिल्म ओटीटी पर भी स्ट्रीम की गई है। अब ये फिल्म ‘नेटफ्लिक्स’ (Netflix) पर तो मौजूद है, लेकिन अब आप इसे घर बैठे अपने टीवी में भी देख सकते हैं। दरअसल, अब ‘शैतान’ का टीवी प्रीमियर होने वाला है।
कब और किस चैनल पर आएगी फिल्म?
आज ही ये फिल्म टीवी पर आने वाली है। यानी अब बस कुछ ही घंटों का इंतजार बचा है। आज रात को ये हॉरर ड्रामा फिल्म टीवी पर दस्तक देने वाली है। तो चलिए जानते हैं आप इसे कब, कितने बजे और किस चैनल पर देख सकते हैं? अगर आपने अभी तक ‘शैतान’ नहीं देखी है तो आज रात वक्त निकालकर आपको बस टीवी के सामने बैठना है और सोनी मैक्स (Sony Max) चैनल लगाना है। दरअसल, आज रात 8 बजे ये फिल्म सोनी मैक्स पर आने वाली है।
यह भी पढ़ें: क्या Bigg Boss 18 में होगी Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड की एंट्री? एक्ट्रेस ने खुद तोड़ी चुप्पी
अजय और माधवन ने जमाया रंग
तो अगर आप भी ‘शैतान’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर एन्जॉय करना चाहते हैं तो ठीक 8 बजे टीवी के सामने बैठ जाइएगा। इस फिल्म में वशीकरण की कहानी है। कुछ सीन्स ऐसे हैं जिन्हें देखते हुए आपको अपनी आंखें भी बंद करनी पड़ सकती हैं। ऐसे में ये देखने से पहले अपने दिल को कंट्रोल कर लीजिएगा। वहीं, अजय देवगन और खासकर आर माधवन की एक्टिंग आपका दिल जीत लेगी।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
13 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
17 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
17 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
19 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
20 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
21 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines