Maidaan के बीच Shaitaan की OTT रिलीज पर आया अपडेट, जानें कहां रिलीज होगी Ajay Devgn की फिल्म

Shaitaan OTT Release Update: अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दूसरी ओर उनकी फिल्म ‘शैतान’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है। इस बीच ‘शैतान’ की ओटीटी रिलीज डेट का खुलासा हो गया है।

Shaitaan

Shaitaan OTT Release Update

Shaitaan OTT Release Update: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं। पहले उनकी सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ‘शैतान‘ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब उनकी ‘मैदान’ सिनेमाघरों में छाई हुई है। ‘शैतान’ की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर पिछले एक महीने से इस फिल्म का जलवा कायम है। अजय देवगन और आर माधवन स्टारर इस फिल्म ने 35वें दिन 144.4 करोड़ की कमाई कर ली है।

OTT रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस

sacnilk.com की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन की सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ‘शैतान’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन काफी तगड़ा रहा है। फिल्म ने अब तक करीब 205 करोड़ रुपये की मोटी कमाई कर ली है। इस बीच फिल्म की ओटीटी रिलीज पर अपडेट आ गया है। जाहिर है कि थिएटर में रिलीज होने के बाद अब भी कई लोग हैं, जो फिल्म का लुत्फ नहीं उठा पाए हैं और फिल्म की OTT रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘शैतान’ के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं। यह फिल्म अगले महीने 3 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि मेकर्स की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना अब भी बाकी है।

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म शैतान

गौरतलब है कि फिल्म ‘शैतान’ साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार है। यह फिल्म गुजराती फिल्म ‘वश’ का हिंदी रीमेक है। फिल्म को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है। दोनों ही फिल्मों में जानकी बोड़ीवाला नजर आईं थी। अब फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

मैदान भी बॉक्स ऑफिस पर दिखा रही कमाल

उधर, अजय देवगन की ‘मैदान’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने पहले दिन 3.55 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। Sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो दूसरे दिन ‘मैदान’ की कमाई 7.1 करोड़ के पास पहुंच गई है। हालांकि यह आंकड़े अभी और बढ़ेंगे। गौरतलब है कि ‘मैदान’ इंडियन फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की कहानी पर आधारित है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ