Shailesh Lodha FIR Against TMKOC: टेलीविजन के मोस्ट पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के एक्टर शैलेश लोढ़ा ने अचानक इस शो से अलविदा कह दिया था।
साथ ही इस शो के प्रोड्यूसर असित मोदी (Asit Modi) और शैलेश लोढ़ा के बीच की तनातनी अक्सर सुर्खियों में रहती है। इस बीच एक बार फिर से शैलेश सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उनके चर्चा में आने का कारण है कि शैलेश ने असित की प्रोडक्शन कंपनी के खिलाफ केस कर दिया है।
शैलेश लोढ़ा ने असित मोदी के खिलाफ की शिकायत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शैलेश लोढ़ा का करीब एक साल से ज्यादा का बकाया नहीं चुकाया गया है। वहीं, 6 महीने का इंतजार करने के बाद अब शैलेश ने असित मोदी की प्रोडक्शन कंपनी के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शैलेश लोढ़ा ने इस मामले को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वहीं, शैलेश लोढ़ा ने असित मोदी के खिलाफ अपनी सैलरी के लेट होने पर शिकायत की है।
शैलेश ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
बता दें कि शैलेश नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के पास गए और धारा 9 के तहत एक कॉर्पोरेट इन्सॉल्वेंसी रेज़ोल्यूशन शुरू किया, क्योंकि असित ने उन्हें अभी तक सैलरी नहीं दी है और इस मामले में मई में सुनवाई होगी। इसके साथ ही इस मामले को लेकर शैलेश का कहना है कि “मामला विचाराधीन है और कोर्ट में है, इसलिए मैं अभी इस पर कोई कमेंट नहीं करूंगा।”
प्रोजेक्ट हेड सोहिल रमानी ने कहा- हमने उनकी सैलरी देने से इनकार नहीं किया
वहीं, असित मोदी ने भी इस पर रिएक्ट करने से मना कर दिया है, लेकिन इस पर शो के प्रोजेक्ट हेड सोहिल रमानी का कहना है कि- “हमने शैलेश को मेल और कॉल के जरिए रिक्वेस्ट की थी, कि शैलेश सभी पेपरवर्क्स करके अपनी बाकी की सैलरी ले जाएं और हमने कभी भी उन्हें सैलरी देने से मना नहीं किया। हर कंपनी में जॉब छोड़ने के बाद पेपरवर्क होता है, इसमें कौन सा इश्यू है?
इसके आगे सोहिल रमानी ने कहा कि- इधर-उधर शिकायत करने की बजाय अगर आसान प्रक्रिया को फॉलो कर देते तो क्या ये बेहतर नहीं होता? हम किसी भी मामले को आगे नहीं बढ़ा रहे हैं, क्योंकि हमने उनकी सैलरी देने से इनकार नहीं किया, हमने उनसे पेपर साइन करने के बाद सैलरी ले जाने के बारे में उन्हें इंफॉर्म कर दिया है।”
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
24 mins agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
19 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
20 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
22 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
23 hrs agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 day agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines