हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseबॉलीवुड का सुपरस्टार, जिसने एक-दो नहीं 7 महाद्वीपों से जीता अवार्ड, नाम जानते हैं आप?

Shahrukh Khan.
विज्ञापन

Bollywood Superstar Achievements: पिछले दिनों ही IIFA 2024 आयोजित हुए जिसमें बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को उनकी फिल्म ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया। सुपरस्टार की यह फिल्म पिछले साल 2023 में रिलीज हुई थी, जिसने 600 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया था। वहीं अन्य कैटेगरी में कई बॉलीवुड सेलेब्स को अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया।

खैर यह बात तो आईफा की हो गई लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड के उस सुपरस्टार के बारे में जिसे सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि दुनिया के 7 महाद्वीप से अवॉर्ड मिल चुका है। यह सुपरस्टार कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के 3 खान में से कोई एक है…

कौन है वो बॉलीवुड का सुपरस्टार?

अगर आपके मन में सलमान खान या फिर आमिर खान का नाम आ रहा है, तो आप थोड़ा नहीं पूरी तरह से गलत हैं। सही जवाब तो बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान हैं, जिन्होंने 7 महाद्वीप से सम्मान पाया है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि उनकी फिल्मों को लेकर फैंस में हमेशा से अलग क्रेज देखने को मिलता है। उनके दीवाने सिर्फ इंडिया में नहीं बल्कि विदेशों तक सीमित हैं। यही वजह है कि शाहरुख अपने फैंस के दिलों पर ‘किंग’ बनकर राज करते हैं।

विज्ञापन

चलिए एक नजर डालते हैं अवॉर्ड्स पर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया जा चुका है। यह अवॉर्ड उन्हें साल 2005 में दिया गया था।

शाहरुख खान को लंदन में सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने और फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स में ग्लोबल डायवर्सिटी अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें स्विट्जरलैंड में आयोजित हुए लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल के दौरान पार्डो अल्ला कैरिएरा से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन

इस मामले में बन चुके पहले अभिनेता

आपको बता दें कि साल 2010 में शाहरुख खान ने जर्मनी के बर्लिन टाउन हॉल में गेस्ट बुक पर सिग्नेचर करने का गौरव हासिल किया था। इस मामले में वो पहले भारतीय अभिनेता का टैग हासिल कर चुके हैं। उन्हें स्विट्जरलैंड में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में क्रिस्टल अवॉर्ड भी दिया जा चुका है। बता दें कि शाहरुख खान एक मीर फाउंडेशन नाम की संस्था चलाते हैं, जो एसिड अटैक सर्वाइवर्स की मदद करती है।

यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan के बाद कौन होगा रोमांस का किंग? करण जौहर के सवाल पर जानें क्या बोले एक्टर?

विज्ञापन

इन 3 देशों से भी मिल चुका है अवॉर्ड

शाहरुख खान को दुनिया के 3 और बड़े देशों से सम्मान मिल चुका है। साल 2011 में उन्हें बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल में योगदान देने के लिए यूनेस्को के पिरामिड कॉन मार्नी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जबकि 2018 में फिल्म ‘माई नेम इज खान’ के लिए शाहरुख को कनाडा के टोरंटो में क्रिस्टल अवार्ड दिया गया था।

ऑस्ट्रेलिया से मिल चुका है खास सम्मान

इसके अलावा शाहरुख खान को अपनी संस्था के जरिए बच्चों की हेल्प और महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रयासों के लिए भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके लिए उन्हें साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के ला ट्रोब विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट की उपाधि दी गई थी। यह सम्मान पाने वाले शाहरुख खान पहले भारतीय अभिनेता बन गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola