हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

हो जाइए तैयार... इस क्रिस्मस आ रहा Dunki, शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट नहीं हुई पोस्टपोन

Shahrukh Khan Upcoming Film Dunki: ‘डंकी’ को लेकर खबर आ रही थी कि फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया जा सकता है।

विज्ञापन
Shahrukh Khan Upcoming Film Dunki

Shahrukh Khan Upcoming Film Dunki: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ हाल ही में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शको ने बेहद प्यार दिया और फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करते हुए गजब की कमाई की है। वहीं, अब फैंस को शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘डंकी’ का भी बेसब्री से इंतजार है। इस बीच किंग खान की इस अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है।

दरअसल, ‘डंकी’ को लेकर खबर आ रही थी कि फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया जा सकता है। हालांकि ये महज एक अफवाह साबित हुई और अब फैंस के लिए राहत की खबर है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ की रिलीज डेट में बदलाव नहीं किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Akshay Kumar की Mission Raniganj अब Oscars में दिखाएगी अपना जलवा, National Cinema Day पर हुआ एलान

विज्ञापन

क्रिस्मस 2023 पर रिलीज होगाी फिल्म

फैंस को किंग खान की फिल्म ‘डंकी’ का बेहद बेसब्री से इंतजार है और ये फिल्म इस साल क्रिस्मस 2023 पर रिलीज की जाएगी। बता दें कि इसका ऐलान खुद शाहरुख खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया है, लेकिन बावजूद इसके हाल में फिल्म की रिलीज को लेकर एक रूमर्स सामने आई कि फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन की गई है।

फिल्म को लेकर फैंस में बेहद एक्साइटमेंट

शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ क्रिसमस 2023 पर ही रिलीज की जाएगी। वहीं, फैंस में फिल्म की लिए एक्साइटमेंट साफ देखी जा सकती है। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट के बदलाव के रूमर्स ने दर्शको में बेकरारी बढ़ा दी थी, लेकिन अब कन्फर्म हो गया है कि इस बार किंग खान के फैंस को क्रिसमस पर ‘डंकी’ को तोहफा जरुर मिलेगा।

विज्ञापन

हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’

बता दें कि इन दिनों शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘जवान’ को लेकर खूब सर्खियों में रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाल किया है। वहीं, अब देखने वाली बात होगी कि ‘डंकी’ बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola