Dunki Release Date: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ को लेकर चर्चा में हैं। फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अब इस फिल्म से जुडा बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।
दरअसल, शाहरुख खान की इस फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आई है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है। शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ अब 21 दिसंबर 2023 को सिनमेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Tiger 3: कैटरीना के सिजलिंग लुक को देख धड़का सलमान का दिल! पोस्ट कर लिखी मन की बात
‘डंकी’ का पोस्टर आया सामने
बता दें कि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ के पोस्टर को sumitkadelofficial ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस की है। वहीं, फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस में इसके लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। वहीं, अगर पोस्टर की बात करें तो इसमें देखा जा सकता है कि शाहरुख खान एक सोल्जर के किरदार में नजर आ रहे हैं। साथ ही पोस्टर के ऊपर लिखा है कि ‘एक सोल्जर अपना वादा कभी नहीं भूलता..’ इसी के साथ अब शाहरुख की ‘डंकी’ प्रभास की फिल्म ‘सालार’ के साथ क्लैश नहीं होगी।
फिल्म की कहानी बेहद अलग
वहीं, अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो शाहरुख खान की इस फिल्म की कहानी ‘जवान’ और ‘पठान’ से बेहद अलग है। वहीं, फैंस बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही अगर शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ की कास्ट की बात करें तो शाहरुख खान के अलावा फिल्म में तापसी पन्नू, दिया मिर्जा, बोमन ईरानी भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं।
फैंस को बेसब्री से फिल्म का इंतजार
इससे पहले शाहरुख खान हालिया रिलीज फिल्म ‘जवान’ और इस साल के शुरू में रिलीज हुई फिल्म पठान में अपना जलवा दिखा चुके हैं। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया और जमकर कलेक्शन किया। इसी के साथ देखने वाली बात होगी कि किंग खान की अपकमिंग फिल्म कितना कलेक्शन करेगी।
संबंधित खबरें
'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
1 hr ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
3 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
4 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
6 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
6 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
6 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
7 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
20 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
21 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines