Atlee Next Project With SRK: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के लिए साल 2023 काफी खास रहा। पठान, जवान और डंकी बैक टू बैक रिलीज हुई तीनों ही फिल्मों ने फैंस का दिल जीत लिया। अब फैंस को सुपरस्टार की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली कुमार (Atlee Kumar) ने फैंस को खुशखबरी दी है। एटली ने कहा है कि वह जल्द ही सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ दोबारा काम करेंगे। इस खबर के आने के बाद से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
पिछले साल रिलीज हुई थी जवान
आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को एटली ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म पिछले साल 2023 में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। फिल्म की सफलता के बाद डायरेक्टर एटली ने सुपरस्टार की तारीफों के पुल तो बांधे ही अब उन्होंने उनके साथ फिर से काम करने की इच्छा जाहिर की है।
यह भी पढ़ें: विक्रांत मैसी ने 16 दिन बाद दिखाई लाडले बेटे की झलक, रखा बेहद प्यारा नाम
जवान से ज्यादा तगड़ी होगी कहानी
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ डायरेक्टर एटली ने शाहरुख खान के साथ दोबारा फिल्म बनाने की बात करते हुए कहा कि अब वह ‘जवान’ से भी तगड़ी कहानी लेकर आएंगे और उसे सुपरस्टार के साथ बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मेरा सपना है शाहरुख खान के साथ काम करना इसलिए मैं उनके साथ दोबारा काम करना चाहूंगा।
शाहरुख खान की ये फिल्में हैं पसंद
एटली ने कहा, ‘मैं शाहरुख खान की कई फिल्मों को पसंद करता हूं। इसमें चेन्नई एक्सप्रेस, दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है जैसी कई फिल्में हैं। मेरे लिए उनके साथ काम करना एक सपने जैसा है और ये मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने उनके साथ ‘जवान’ बनाई। भगवान की मुझपर कृपा रही और मुझे भी लगता है कि मैंने फिल्म के साथ न्याय किया है।’
शाहरुख खान के साथ दोबारा काम करने पर एटली ने कहा कि वह इस बार वह जवान से भी ज्यादा अच्छी कहानी लेकर आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह सुपरस्टार को कहानी सुनाएंगे अगर एक्टर को कहानी पसंद आती है तो वह दोबारा उनके साथ अगली फिल्म में काम करेंगे।
जवान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
गौरतलब है कि ‘जवान’ एटली के डायरेक्शन में बनी थी और यह फिल्म उनकी पाचवीं बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इस फिल्म में शाहरुख खान ने अपने जबरदस्त एक्शन से फैंस का दिल जीत लिया था। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सुनील ग्रोवर जैसे स्टार्स शामिल थे। ‘जवान’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 1160 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
20 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
20 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
22 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines