Shahrukh Khan: आज 2 अक्टूबर को पूरे देश में महात्मा गांधी की 154वीं जयंती मनाई गई। इस खास मौके पर आम से लेकर सेलेब्स तक ने बापू को याद किया है।
बॉलीवुड सितारों ने भी बापू की जयंती पर उनको याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। इस कड़ी में अब शाहरुख खान का नाम भी शामिल हो गया है। किंग खान ने बापू को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है।
यह भी पढ़ें- Jawan ने 25 दिन बाॉक्स ऑफिस पर मचाई जबरदस्त लूट, अब क्या नया इतिहास रचेगी Shahrukh Khan की फिल्म?
शाहरुख खान ने शेयर की पोस्ट
शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नई पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में बापू की विरासत की फोटो नजर आ रही है। अभिनेता ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि महात्मा गांधीजी की शिक्षाएं शाश्वत हैं और उन्होंने करुणा, एकता और प्रेम के महत्व को दर्शाया है।
उन्हें याद करें और उनकी विरासत का जश्न मनाएं- शाहरुख
उन्होंने हमें सिखाया कि विपरीत परिस्थितियों में कभी भी हौसला और हिम्मत नहीं खोनी चाहिए। आइए गांधी जयंती के विशेष अवसर पर उन्हें याद करें और उनकी विरासत का जश्न मनाएं। किंग खान के इस पोस्ट पर अब यूजर्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
यूजर्स कर रहे कमेंट्स
एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि गांधी जयंती टू एवरीवन। दूसरे यूजर ने लिखा कि फॉदर ऑफ इंडिया। तीसरे यूजर ने लिखा कि हैप्पी गांधी जयंती। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर्स एक्टर की पोस्ट पर कर रहे हैं। इसके साथ ही किंग खान की फिल्म ‘जवान’ हाल ही में रिलीज हुई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। वहीं, शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ को लेकर भी चर्चा में हैं।
अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार
शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की बात करें तो इस फिल्म ने बेहद शानदार ओपनिंग की और अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर ही 75 करोड़ का बेहद शानदार कलेक्शन किया। वहीं, अब अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ को लेकर भी फैंस में क्रेज है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
9 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
12 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
13 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
14 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
14 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines