BollyWood Celebs Funny AI Video Viral: आज के टाइम पर सब कुछ इतना आधुनिक हो गया है कि आप मिनटों में घर बैठे कुछ भी कर सकते हैं। बढ़ते तकनीकी दौर में आजकल AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी दबदबा बढ़ता जा रहा है। बीते कुछ टाइम पहले कई बॉलीवुड सेलेब्स के डीपफेक वीडियो सामने आए, जिसको लेकर हर किसी ने अपना-अपना रिएक्शन शेयर किया। इस बीच अब फिर से बी-टाउन के कई स्टार्स का AI लुक सामने आया है, जिसमें वो बच्चे बने नजर आ रहे हैं।
AI Video viral
बॉलीवुड सितारों का AI लुक
हाल ही में Zoom ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉलीवुड सितारों का AI लुक शेयर किया है, जिसमें वो छोटे बच्चे बने दिख रहे हैं। इस पोस्ट में जो वीडियो शेयर किया गया है उसमें शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन और अक्षय कुमार बच्चे बने दिख रहे हैं। वहीं, अब ये वीडियो इंटरनेट खूब वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो में नजर आ रहा सेलेब्स का लुक बेहद फनी है, जिसमें वो अलग-अलग तरह से परफॉर्म कर रहे हैं। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
AI Video
यूजर्स दे रहे ऐसा रिएक्शन
एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि जिसने भी ये किया है, उसे अवॉर्ड देना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा कि Sapota sapota क्या होता है? तीसरे यूजर ने लिखा कि अब ये किसने किया। एक चौथे यूजर ने लिखा कि ये बहुत फनी है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि कार्तिक बहुत क्यूट लग रहे हैं। ओक और यूजर ने लिखा कि मुझे नहीं लगता कि ये नुकसानदायक है बल्कि ये तो फनी वीडियो है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं।
रश्मिका मंदाना का एआई-जनरेटेड वीडियो आया था सामने
बता दें कि बीते साल नवंबर में एक वीडियो सामने आया था, जो साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का था। ये एक्ट्रेस का डीपफेक वीडियो था, जो एआई-जनरेटेड था। इस वीडियो में छेड़छाड़ करके इसमें बदलाव किए गए और किसी और की जगह रश्मिका जैसी दिखने वाली एक लड़की को दिखाया गया, जिसमें वो लिफ्ट में एंट्री करती नजर आई। हालांकि वो रियल में रश्मिका नहीं थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा हो गया था। हर किसी ने इसे गलत बताया और जिसने भी ये किया उस पर कार्रवाई की मांग की। कुछ टाइम बाद इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था, जिस पर खुद रश्मिका ने पुलिस को थैंक्स भी किया था।
यह भी पढ़ें- इंतजार खत्म! एक साथ नजर आने वाले हैं Tiger-Pathaan, जानें कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines