'वो जा रहा होगा और मैं आऊंगा', तो इसलिए Shahrukh Khan ने इस सुपरस्टार के साथ काम करने से कर दिया था मना
Shahrukh Khan-Akshay Kumar: वो कौन सुपरस्टार था, जिसके साथ शाहरुख खान ने काम करने से इंकार कर दिया था। चलिए जानते हैं…
Edited By Nancy Tomar

Edited By Nancy Tomar

Shahrukh Khan-Akshay Kumar: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान बी-टाउन के बड़े सुपरस्टार है। किंग खान की फैन फॉलोइंग ना सिर्फ इंडिया बल्कि विदेशों में भी बहुत बड़ी है। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। अपनी फिल्मों में काम करने वाले को-स्टार के साथ भी शाहरुख खान का रिश्ता बेहद खास रहता है।
हालांकि एक बार ऐसा हुआ था कि जब किंग खान ने बॉलीवुड के इस एक्टर के साथ काम करने से मना कर दिया था और इसकी पीछे की वजह भी बहुत ही मनोरंजक है। आइए जानते हैं कि आखिर वो कौन सुपरस्टार था और शाहरुख ने उनके साथ काम करने से इंकार क्यों किया?
यह भी पढ़ें- ‘पार्टी में धक्का दिया और जान से मारने की भी कोशिश की’, Orry ने दोस्तों को लेकर किए चौंकाने वाले दावे
दरअसल, साल 2019 में डीएनए को दिए एक इंटरव्यू में शाहरुख खान से पूछा गया था कि क्या वो अक्षय के साथ और फिल्में करेंगे, तो इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं इस पर क्या कहूं? मैं इतनी जल्दी नहीं उठता। जब अक्षय जाग रहा होता है तो मैं सोने चला जाता हूं, उसका दिन जल्दी शुरू हो जाता है। जब तक मैं काम करना शुरू करता हूं, वह सामान पैक करके घर जा रहा होता है। इसलिए वह अधिक घंटे काम कर सकता है। मैं एक रात्रिचर व्यक्ति हूं। ना ही मेरी तरह कई लोगों को रात में शूटिंग करने का शौक है।
शाहरुख ने आगे कहा कि अगर वह और अक्षय किसी फिल्म के लिए एक साथ आते हैं, तो वे सेट पर कभी नहीं मिलेंगे। अक्षय के साथ अभिनय करना मजेदार होगा। दोनों सेट पर ही नहीं मिलेंगे, वो जा रहा होगा और मैं आ रहा रहूंगा (हंसते हुए)। वह सेट छोड़ देंगे और मैं अंदर आऊंगा। मैं काम करना चाहूंगा ।अक्षय की तरह और उनके साथ, लेकिन हमारी टाइमिंग मेल नहीं खाएगी। बता दें कि दोनों सितारों ने साल 1997 में यश चोपड़ा की रोमांटिक ड्रामा ‘दिल तो पागल है’ में एक साथ अभिनय किया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: