Jawan: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शको को फिल्म बेहद पसंद आ रही है और सभी किंग खान की तारीफ कर रहे हैं। हर जगह किंग खान की फिल्म ‘जवान’ के ही चर्चे हो रहे हैं। देश से लेकर विदेश में फिल्म की तारीफ हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म बेहद शानदार कलेक्शन कर रही है।
अपने ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने 75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया और दो दिनों में ही फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस बीच फिल्म जवान में शाहरुख खान की मां का रोल अदा करने वाली एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- फ्री में देखना चाहते हैं Jawan, तो दें इस सवाल का जवाब और मुफ्त में पाएं Shahrukh Khan की फिल्म की टिकट
19 साल छोटी एक्ट्रेस बनीं शाहरुख खान की मां
दरअसल, शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में उनकी मां रोल निभाने वाली एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा उनसे 19 साल छोटी है। इसलिए रिद्धि डोगरा खूब सुर्खियां बटोर रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। बता दें कि रिद्धि डोगरा अभी महज 38 साल की है और शाहरुख खान 57 साल के है। ‘जवान’ में रिद्धि डोगरा के किरदार को ‘कावेरी अम्मा’ का नाम दिया गया है।
‘कावेरी अम्मा’ पहले कैसी थी- यूजर्स
बता दें कि किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेश’ में भी एक्ट्रेस किशोरी बलाल ने उनकी मां का रोल अदा किया था। वहीं, अब सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसको लेकर मजे लें रहे हैं और मीम्स शेयर कर रहे हैं। साथ ही यूजर्स का कहना है कि ‘कावेरी अम्मा’ पहले कैसी थी और अब कैसी हो गई है।
रिद्धि डोगरा ने भी दिया अपना रिएक्शन
इतना ही नहीं रिद्धि डोगरा ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। साथ ही इस मजाक पर वो अपनी हंसी नहीं रोक पा रही है। वहीं, एक यूजर ने इस पर एक्ट्रेस से कहा कि जब शाहरुख ने फिल्म में आपको मां कहा तो वो रो दिए।
वीकेंड पर जबरजस्त कमाई करेगी फिल्म
इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि उनका दिल भी रो दिया था। फिल्म में अभिनेत्री ने बेहद शानदार काम किया है। फिल्म ‘जवान’ लोगों को खूब पसंद आ रही है। वहीं, अब वीकेंड पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल की उम्मीद की जा रही है।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
5 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
7 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
9 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
12 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
13 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
15 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
15 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines