Shahrukh Khan Reject Sanjay Leela Bhansali’s Inshallah : बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। जिसके बाद से फैंस उन्हें रोमांस किंग के नाम से बुलाने लगे हैं। लेकिन चार साल के लंबे गैप के बाद पिछले साल 2023 में उन्होंने ‘पठान’ से फिल्मी पर्दे पर वापसी की। इस फिल्म में उन्हें पहली बार एक्शन करते देखा गया। इसके बाद उनकी फिल्म ‘जवान’ भी उनकी रोमांटिक किंग वाली इमेज से बिल्कुल अलग दिखी। फिल्म को ऑडियंस का जबरदस्त प्यार मिला। शाहरुख खान ने फैसला लिया कि अगले कुछ सालों तक वह सिर्फ एक्शन फिल्में ही करेंगे। एक्टर अपने इस फैसले पर पूरी तरह से टिके हैं। यही वजह है कि उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘इंंशाल्लाह’ में काम करने से मना कर दिया है।
एक्शन फिल्मों पर फोकस कर रहे एक्टर
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म ‘इंंशाल्लाह’ के लिए शाहरुख खान से बात की है। फिल्म की स्टोरी एक्टर को पसंद आई थी। लेकिन अब खबर है कि उन्होंने इस फिल्म से किनारा कर लिया है। दरअसल, एक्टर रॉमकॉम फिल्मों से दूर रहना चाहते हैं और एक्शन फिल्मों पर पूरा फोकस रखना चाहते हैं। एक सोर्स के मुताबिक, एक्टर का कहना है कि कमाल का आइडिया आने के बाद ही वह पर्दे पर रोमांस करेंगे। आपको बता दें कि फिल्म ‘इंंशाल्लाह’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।
भंसाली बनाने जा रहे पैन इंडिया फिल्म
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, संजय लीला भंसाली एक बड़ी पैन इंडिया फिल्म बनाने जा रहे हैं। खबर है कि शाहरुख खान ने इस फिल्म को ज्वाॅइन किया है। कहा जा रहा है कि यह बड़े लेवल पर मल्टी स्टारर पैन इंडिया फिल्म होगी। हालांकि फिल्म को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कुछ कहा नहीं गया है। लेकिन माना जा रहा है कि भंसाली किसी बड़े स्टार को फिल्म में कास्ट करेंगे। गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘इंंशाल्लाह’ पिछले कई सालों से लटकी हुई है। पहले चर्चा थी कि डायरेक्टर सलमान खान और आलिया भट्ट को लेकर फिल्म बनाना चाहते थे लेकिन सलमान ने फिल्म को करने से मना कर दिया था।
यह भी पढ़ें : ‘इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से नवाजे गए Shahrukh Khan, इमोश्नल स्पीच से बंद किया हेटर्स का मुंह
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
48 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines