71st. National Film Awards: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को उनके करियर में पहली बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. किंग खान को उनकी फिल्म ‘जवान’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है. जब किसी को नेशनल अवॉर्ड मिलता है, तो एक मेडल, एक सर्टिफिकेट और 2 लाख रुपये की प्राइज मनी मिलती है. हालांकि, शाहरुख खान के साथ ऐसा नहीं हुआ और उन्हें सिर्फ आधी प्राइज मनी मिली है. अब सवाल ये है कि आखिर शाहरुख खान को आधी प्राइज मनी क्यों मिली?
शाहरुख खान को क्यों मिली आधी प्राइज मनी?
दरअसल, शाहरुख खान को फिल्म ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है. किंग खान के अलावा विक्रांत मैसी को भी फिल्म ’12वीं फेल’ बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला है. दोनों स्टार्स नेशनल अवॉर्ड को शेयर कर रहे हैं. ऐसे में शाहरुख खान और विक्रांत मैसी दोनों को आधी-आधी प्राइज मनी मिली है. एक-एक लाख रुपये दोनों स्टार्स को मिले हैं.
क्यों मिली आधी-आधी प्राइज मनी?
नेशनल अवॉर्ड्स के नियमों में साफ लिखा गया है कि अगर कोई दो एक्टर्स एक साथ किसी अवॉर्ड को शेयर कर रहे हैं, तो उस अवॉर्ड की प्राइज मनी को दोनों में बांटा जाएगा. हालांकि, इस दौरान उस अवॉर्ड के मेडल और सर्टिफिकेट अलग-अलग दिए जाएंगे. यही वजह है कि शाहरुख खान और विक्रांत मैसी दोनों में इस प्राइज मनी को शेयर किया गया है.
फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’
ना सिर्फ शाहरुख खान और विक्रांत मैसी बल्कि इन दोनों स्टार्स के अलावा भी कई सितारों को नेशनल अवॉर्ड मिला है. बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को भी उनके करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है. अभिनेत्री को फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. इसके अलावा एकता कपूर की फिल्म ‘कटहल’ को बेस्ट हिंदी फिल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में अभिनेता मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया है.
क्यों दिया जाता है नेशनल अवॉर्ड?
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की बात करें तो ये सम्मान किसी एक फिल्म या किरदार के लिए नहीं मिलता बल्कि पूरे करियर और सिनेमा के प्रति समर्पण को देखकर दिया जाता है. सिनेप्रेमियों के लिए ये सम्मान बहुत मायने रखता है और ये देश के सबसे बड़े सम्मान में आता है. इसे पाने की चाहत हर कलाकार को होती है.
यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan को मिला पहला National Award, कई बार हो चुके हैं सम्मानित
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
14 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
14 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
17 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
18 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
20 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
20 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
21 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines