Shahrukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में हैं। गर्मी की वजह से शाहरुख की तबीयत खराब हुई थी। हालांकि अब एक्टर ठीक हैं और अपने घर पर हैं। शाहरुख खान ना सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि रियल लाइफ में भी बेहद रोमांटिक हैं। जी हां, किंग खान अपनी पत्नी गौरी खान से बेहद प्यार करते हैं, लेकिन एक टाइम ऐसा था जब उन्होंने अपनी पत्नी से झूठ बोला था। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा शाहरुख खान अपनी पत्नी को झूठ बोलकर हनीमून पर ले गए थे। अगर आप भी इस किस्से के बारे में नहीं जानते तो आइए आपको बताते हैं…
किंग खान ने गौरी से किया था वादा
दरअसल, इसका खुलासा खुद किंग खान ने ही किया है। जी हां, एक बार शाहरुख ने खुद बताया था कि जब गौरी से उनकी शादी हुई थी तो मैं बहुत गरीब था और गौरी मीडिल क्लास वेल टू डू थी। शाहरुख खान ने कहा कि जैसा होता है, मैंने वैसा ही वादा गौरी से किया। उन्होंने कहा कि मैं शादी के बाद तुम्हें हनीमून पर पेरिस ले जाऊंगा, कहते है ना आईफिल टावर दिखाऊंगा, ये सब बातें मैंने गौरी से की।
पत्नी को झूठ बोलकर हनीमून पर ले गए थे शाहरुख
किंग खान के आगे कहा कि ये सच था कि ये सब झूठ था क्योंकि ना मेरे पास पैसा था और ना एयर का टिकट था। हालांकि बहुत टाइम बाद हम एक गाना शूट करने के लिए दार्जिलिंग गए थे। तब मुझे ऐसा लगा कि गौरी भी कभी नहीं गई है बाहर, तो इसको पता नहीं लगेगा कि मैं उसको पेरिस बोलकर दार्जिलिंग ले गया था, ये हमारा हनीमून था। शाहरुख खान की इन बातों से साफ है कि वो अपनी पत्नी को झूठ बोलकर हनीमून पर ले गए थे। हालांकि इसके पीछे एक्टर का प्यार साफ दिख रहा है।
बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
बता दें कि किंग खान ने अपने करियर भले ही कितनी भी चुनौतियों का सामना क्यों ना किया हो? लेकिन उन्होंने हमेशा ही अपने काम से साबित किया है कि वो सच में ‘किंग’ हैं। वहीं, अगर शाहरुख खान की आखिरी फिल्म की बात करें तो किंग खान को आखिरी बार फिल्म ‘डंकी’ में बड़े पर्दे पर देखा गया था। ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। बीते साल 21 दिसंबर को फिल्म ने टिकट खिड़की पर दस्तक दी थी। इसके अलावा शाहरुख ने साल 2023 में पठान और जवान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दी हैं। इन दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर अलग ही जलवा रहा है।
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra ने बिस्तर से शेयर की गजब की फोटो, बोलीं- मेरे साथ है Someone स्पेशल, पहचाना कौन?
संबंधित खबरें
बजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
23 mins agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
2 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
3 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
4 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
5 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
5 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
8 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
14 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
16 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines