Shahrukh Khan Preity Zinta Throwback Video: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की सोशल मीडिया पर काफी लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग है। ये अलग बात है कि उनकी फैन लिस्ट में सबसे ज्यादा नाम लड़कियों के शामिल हैं। एक्टर का स्टाइल हो, लुक्स हो, एक्टिं हो या फिर उनकी फिल्में अधिकतर लड़कियां उनकी दीवानी हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि शाहरुख को किस तरह की लड़कियां सबसे ज्यादा अट्रैक्ट करती हैं? दरअसल, शाहरुख खान और प्रीति जिंटा का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर प्रीति के सामने बता रहे हैं कि उन्हें किस तरह की लड़कियां सबसे ज्यादा पसंद हैं? वीडियो में प्रीति जिंटा शाहरुख से पूछती हैं कि आप हमेशा अनाकर्षक लड़कियों को क्यों पसंद करते हैं? इसपर शाहरुख खान का जवाब आपका दिल जीत लेगा।
थ्रोबैक वीडियो हो रहा वायरल
दरअसल, वीडियो में प्रीति जिंटा शाहरुख खान के सामने कहती हैं, जब भी कोई स्टेज शो होता था तो मैं इस बात से हैरान रह जाती थी कि आप हमेशा बात करने के लिए अनाकर्षक लड़कियों को क्यों ढूंढते थे? इसपर एक्टर ने दिल छू लेने वाला जवाब देते हैं। शाहरुख खान कहते हैं, ‘मुझे नहीं लगता। मैं सबसे खूबसूरत महिला को बात करने के लिए बुलाता हूं। मुझे लगता है कि महिलाएं सबसे ज्यादा खूबसूरत होती हैं।’
Found this old video on Instagram. SRK is lovely as ever but Preity Zinta what the hell?
byu/DramaQueenBol inBollyBlindsNGossip
यह भी पढ़ें: Bigg Boss फेम Sonia Bansal के टॉप ने दिया धोखा, हुईं Oops मोमेंट का शिकार
शाहरुख ने कही दिल छू लेने वाली बात
शाहरुख खान वीडियो में आगे कहते हैं, ‘मैं हमेशा से चाहता हूं कि मैं महिलाओं के बीच में घिरी रहूं। महिलाएं जागरूक होती हैं। उनके अंदर दयालुता होती है। वो बहुत सॉफ्ट होती हैं। उनकी खुशबू अच्छी होती है। वो खुद भी अच्छी होती हैं और दूसरों को अच्छा महसूस कराती हैं। उनसे ज्यादा कोई प्यारा नहीं होता। मुझे महिलाएं बहुत ज्यादा पसंद हैं।’
वीडियो में शाहरुख आगे कहते हैं, ‘मुझे लड़कियां पसंद हैं और इस बात को मैं किसी से छिपाना नहीं चाहता हूं और न ही मैं छिपाता हूं। मेरा प्यार ऐसा नहीं हैं कि मैं इसे रिलेशनशिप में या फिर शारीरिक संबंध में बदलने की सोचूं। आप जैसी हो वैसी ही रहो। मुझे अगर आपसे प्यार होगा तो मैं आपको ये बात बता भी दूंगा।’ वीडियो में शाहरुख खान का ये जवाब महिलाओं के दिल को छू लेने वाला है। उनका ये थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
एक्टर की दीवानी हैं लड़कियां
गौरतलब है कि शाहरुख खान हमेशा से महिलाओं के प्रति अपने प्यार को जगजाहिर करते आए हैं। महिलाओं के प्रति उनका आदर कई बार पब्लिक में देखा जा चुका है। जिस तरह से वो लड़कियों को रिस्पेक्ट देते हैं, उन्हें अच्छा और सहज फील कराते हैं, यही वजह है कि लड़कियां भी उनकी दीवानी हैं।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
7 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
8 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines