News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Shahrukh khan Mother Connection With Indira Gandhi: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करें तो हर किसी के जेहन में एक नाम जरूर आता है, बॉलीवुड के बादशाह ‘किंग खान’ का, शाहरुख खान का, जो इंडस्ट्री का वो बड़ा नाम हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना दिया।
हालांकि Shahrukh Khan अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं, लेकिन एक्टर की पर्सनल लाइफ भी चर्चाओं के बाजार में गर्म रहती है। अकसर एक्टर की बहन को उनके साथ देखा जाता है। आज हम आपको शाहरुख खान की मां के बारे में बताएंगे, जिनका इंदिरा गांधी से खास नाता था।
बता दें कि शाहरुख खान की मां लतीफ फातिमा खान फर्स्ट कैटेगरी की मजिस्ट्रेट थीं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने भी इस बात का जिक्र भी किया था कि उनकी मां भारत की पहली मुस्लिम महिला थीं, जिन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी।
किंग खान की मां फातिमा देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेहद करीब थीं। फातिमा खान हैदराबाद से ताल्लुक रखती थीं और वह अपने जमाने की मशहूर मजिस्ट्रेट थीं। मजिस्ट्रेट होने के साथ-साथ वह एक समाज सेविका भी थीं और यही गुण बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने अपनी मां से सीखा है।
एक्टर ने अपनी मां को साल 1990 में खो दिया था। मां की मौत के बाद शाहरुख खान बुरी तरह टूट गए थे। साल 1992 में जब बादशाह को उनका पहला फिल्म अवॉर्ड मिला था तो उन्होंने वह अवॉर्ड अपनी मां को समर्पित किया था। अवॉर्ड जीतने के बाद SRK इतना इमोशनल हो गए थे कि उन्होंने अपनी स्पीच में यह बात कही थी कि अगर उनकी मां का आशीर्वाद नहीं होता तो वह कुछ नहीं कर पाते।
शाहरुख खान अपने कई इंटरव्यू में इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि उनको हमेशा एक बात का मलाल रहेगा कि उनकी मां कभी उन्हें सक्सेसफुल होते नहीं देख पाईं। SRK ने एक बार यह भी बताया था कि जब उनकी मां की मृत्यु हुई तो वे रोए नहीं, लेकिन जब उनकी मां के शव को दफनाया गया तो वे टूट गए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।