Shahrukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों फिर से सुर्खियों में है। दरअसल, शाहरुख खान इन दिनों कतर की यात्रा पर है, जहां उन्होंने कई इवेंट में हिस्सा लिया। अब जब किंग खान किसी इवेंट में है, तो वहां से फोटोज और वीडियो वायरल होना तो लाजमी है। जी हां, सोशल मीडिया पर शाहरुख की फोटो और वीडियो जमकर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।
शाहरुख खान ने लूटा फैंस का दिल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो में साफ देखा जा सकता है कि कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी और किंग खान एक साथ नजर आ रहे हैं। कतर के प्रधानमंत्री बॉलीवुड के बादशाह का वेलकम कर रहे हैं। तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों आपस में कुछ बातें कर रहे हैं। इस दौरान शाहरुख खान ब्लू जैकेट और व्हाइट शर्ट में खूब हैंडसम लग रहे थे।
सोशल मीडिया पर सामने आए फोटोज
बता दें कि इस फोटो को Shah Rukh Khan Universe Fan Club नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का वेलकम करते कतर के प्रधान मंत्री महामहिम शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी। शाहरुख खान एएफसी फाइनल में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। दुनिया के सबसे बड़े स्टार @iamsrk
यूजर्स दे रहे रिएक्शन
इतना ही नहीं बल्कि किंग खान की एक ओर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें शाहरुख खान कतर में एएफसी एशियन कप फाइनल में फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो के साथ नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि शाहरुख खान का एक वीडियो भी इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें बातचीत करते और पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं, अब सोशल मीडिया पर ये फोटोज और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। साथ ही फैंस भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि उन्हें सुपरस्टार मत कहिए वो मेगास्टार हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि किंग खान ग्लोबल स्टार है। एक और यूजर ने लिखा कि शाहरुख खान का अपना स्वैग है।
Shahrukh Khan
बॉक्स ऑफिस पर भी किंग खान का जलवा
बता दें कि बीते साल किंग खान ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा कायम रखा। शाहरुख खान की फिल्म पठान, जवान और डंकी ने टिकट खिड़की को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अपनी फिल्मों से शाहरुख खान हमेशा ही धमाका करते हैं और फैंस को भी एसआरके की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। शाहरुख खान की बड़ी फैन फॉलोइंग और लोगों में उनके लिए बेशुमार प्यार ही उन्हें बादशाह बनाता है।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
9 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
11 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
12 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
12 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
15 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
15 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines