Shahrukh Khan Viral Video, IPL 2024: शाहरुख खान की तबीयत जबसे खराब हुई है। हर कोई उनके बारे में ही बात कर रहा है। साथ ही सभी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। फिलहाल एक्टर ठीक हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। हाल ही में अभिनेत्री जूही चावला ने शाहरुख का हेल्छ अपडेट दिया था, जिसके अनुसार किंग अभी पहले से बेहतर हैं। इस बीच अब शाहरुख खान का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसको देखकर हर कोई शाहरुख की तारीफ कर रहा है।
किंग खान का वीडियो वायरल
जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो प्लेऑफ मैच के तुरंत बाद का है। इस वीडियो में किंग खान अपने एक फैन से मिलते नजर आ रहे हैं। सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्लेऑफ मैच के बाद एक दिव्यांग फैन एक्टर ने मिलने के लिए आया। इस दौरान एक्टर की तबीयत खराब थी और इसके बावजूद उन्होंने व्हीलचेयर पर बैठे फैन से बात की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाया।
यूजर्स ने की शाहरुख की तारीफ
जी हां, खराब हालत में भी शाहरुख ने जिंदादिली दिखाई और उन्होंने अपने फैन को निराश नहीं किया। अब शाहरुख खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हर कोई इस वीडियो की खूब तारीफ कर रहा है। साथ ही शाहरुख को लेकर लोगों का कहना है कि एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे। सोशल मीडिया पर फैंस शाहरुख के इस वीडियो पर जमकर चर्चा कर रहे हैं। साथ ही लोग एक्टर के जल्दी ठीक होने की भी दुआ कर रहे हैं।
जूही चावला ने लिया एक्टर का हाल
बता दें कि बीते दिन यानी 22 मई को हिट्स्ट्रोक और नीमोनिया के असर के कारण एक्टर को डी. हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जैसे ही लोगों को इसके बारे में पता लगा तो सब परेशान हो गए। एक्टर के हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद उनसे मिलने के लिए जूही चावला भी हॉस्पिटल पहुंची। साथ ही किंग खान की पत्नी भी अपने पति के पास गई। इस दौरान शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान और पत्नी दोनों ही मौजूद हैं।
जल्दी ही टीम को चियर करेंगे शाहरुख खान
हालांकि अगर रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि एक्टर को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, लेकिन इसको लेकर अभी तक हॉस्पिटल ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है, लेकिन जबसे फैंस ने ये खबर सुनी है, तो लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर छा गई। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि किंग जल्दी ही वापस आएंगे और अपनी टीम को फिर से चियर करेंगे।
यह भी पढ़ें- क्या एक्टिंग छोड़ देंगी Tejasswi Prakash? TV से लिया ब्रेक, एक्ट्रेस बोलीं- I want to explore…
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
12 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
12 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
14 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
15 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
17 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
18 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
19 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines