Shahrukh Khan Health Update: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान पिछले 24 घंटों से अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती थे। अब उन्हें छुट्टी दे दी गई है। जाहिर है कि कुछ देर पहले ही शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने उनका हेल्थ अपडेट देते हुए एक ट्वीट किया था। साथ ही बताया था कि वो अब पहले से काफी बेहतर हैं। जाहिर है कि शाहरुख खान IPL मैच के सिलसिले में पिछले तीन दिन से अहमदाबाद में हैं। बीते दिन 22 मई को अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, एक्टर गर्मी की वजह से डिहाइड्रेशन का शिकार हुए थे।
मैनेजर पूजा ददलानी ने दिया हेल्थ अपडेट
किंग खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने उनका हेल्थ अपडेट देते हुए एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मिस्टर खान के चाहने वालों और फैंस को मैं बताना चाहती हूं कि वो अब पहले से बेहतर हैं। एक्टर के लिए आपके प्यार, सपोर्ट और चिंता के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।’ हालांकि अपने ट्वीट में उन्होंने शाहरुख खान के अस्पताल से डिस्चार्ज होने की कोई जानकारी नहीं दी थी। ऐसे में फैंस भी समझ नहीं पा रहे थे कि जब किंग खान ठीक हैं तो उन्हें डिस्चार्ज क्यों नहीं किया जा रहा? खैर अब एक्टर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
जूही चावला भी पहुंची थीं मिलने
बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस जूही चावला ने शाहरुख खान की हेल्थ पर अपडेट दिया था। एक्ट्रेस बीती शाम किंग खान का हाल जानने के लिए केडी अस्पताल पहुंची थीं, उनके साथ पति जय मेहता भी मौजूद थे। एक इंटरव्यू में जूही ने एक्टर की हेल्थ पर अपडेट देते हुए कहा था, ‘शाहरुख खान की तबियत कल रात ठीक नहीं थी। हालांकि डॉक्टर्स उन्हें ट्रीटमेंट दे रहे हैं। उनकी देखभाल की जा रही है।’ जूही ने आगे कहा था, ‘शाहरुख पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। ऊपर वाले ने चाहा तो एक्टर जल्द ही ठीक होंगे और वीकेंड पर IPL मैच के दौरान टीम को चीयर-अप करने पहुंचेंगे जब हम फाइनल मैच खेलेंगे।’
हीट स्ट्रोक की वजह से हुआ डिहाइड्रेशन
गौरतलब है कि शाहरुख खान की बीते दिन 22 मई को हीट स्ट्रोक की वजह से तबियत बिगड़ गई थी। डिहाइड्रेशन की वजह से एक्टर को दोपहर करीब 1 बजे के आसपास अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ घंटे बाद उनकी पत्नी गौरी खान भी अस्पताल पहुंची थीं। इसके बाद से फैंस एक्टर की हेल्थ को लेकर काफी परेशान चल रहे थे। अब फैंस किंग खान के अस्पताल से डिस्चार्ज होने की खबर सुनकर काफी खुश हैं।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
48 mins ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
22 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines