Shah Rukh Khan Mansion Available for Rent: बॉलीवुड के किंग खान खुद जितने मशहूर हैं उतना ही पॉपुलर है मुंबई में बना उनका आलीशान बंगला मन्नत भी। शाहरुख आए साल अपने जन्मदिन पर ‘मन्नत’ की बालकनी में खड़े होकर ही अपने फैंस को अपने दीदार कराते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके एक आलीशान विला में आप रात रुक भी सकते है बशर्ते आपको एक रात के लिए करीब 2 लाख रुपये देने होंगे। हालांकि यहां बात शाहरुख के मुंबई वाले मन्नत की नहीं बल्कि कैलिफॉर्निया, हॉलीवुड में बने उनके शानदार मैंशन की हो रही है।
इतने रुपये में विला में रह सकते हैं किराए पर
बेवर्ली हिल्स में किंग खान का आलीशान मैंशन किसी भव्य महल से कम नहीं है. साल 2019 में शाहरुख ने एक्स पर एक पोस्ट में अपने इसी शानदार विला की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने बताया था कि अब ये मैंशन एयरबीएनबी पर किराए के लिए उपलब्ध है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शानदार विला को ₹1,96,891 प्रति रात के हिसाब से किराए पर लिया जा सकता है। बेवर्ली हिल्स में बना ये लक्ज़री मैंशन बिल्कुल शाहरुख खान के हिसाब से ही बनाया गया है। बादशाह खान की शान और शौकत को ध्यान में रखते हुए ही इस आलीशान मैंशन को तैयार किया गया है।
कैसा दिखता है ये आलीशान ‘महल’?
शाहरुख के इस विला में छह बड़े बेडरूम बनाए गए हैं जो कि देखने में काफी शानदार हैं। इसके अलावा इस विला में बड़े जैकूज़ी, स्विमिंग पूल और एक निजी टेनिस कोर्ट भी शामिल है। ये खूबसूरत विला सांता मोनिका, रोडियो ड्राइव, और वेस्ट हॉलीवुड से सिर्फ पांच मिनट की पैदल दूरी पर है।
भव्य ‘महल’ की तरह बना है विला
शाहरुख का ये विला बहुत खूबसूरत अंदाज में बनाया गया है, जिसे काफी यूनिक स्टाइल में डिजाइन किया गया है। आधुनिक साज सजावट का सामान और ऐतिहासिक डिजाइन का मिश्रण इस विला को ‘महल’ बनाता है।
विला के ड्रॉइंग रूम में मटमैले रंग के सोफा सेट रखे हैं। इसके अलावा ड्राइंग रूम में एक फायरप्लेस, बुकशेल्फ़ के साथ एक सुंदर सी पेंटिंग इसकी शान में चार चांद लगा रही है। यहां एक भव्य झूमर भी दिखाई देता है जो इसकी शोभा को और बढ़ा रहा है।
शाहरुख ने विला पर क्या कहा?
साल 2017 में अभिनेता ने विला में रहने और इससे जुड़ी यादों के बारे में खुलकर बात की थी। शाहरुख ने यहां रहने के अपने अनुभव को शेयर करते हुए कहा था- ‘बाहरी दुनिया से मीलों दूर रहकर खुद के साथ समय बिताने के लिए इससे अच्छी जगह नहीं है। यहां शहर से कई हजार मील दूर रहना एक ताज़गी भरा अनुभव रहा है’
‘पठान’ शाहरुख ने अपने परिवार के साथ इस घर में काफी समय बिताया है जब हैरी मेट सेजल की शूटिंग चल रही थी तब भी वो इसी विला में ही रहे थे।
ब्लॉकबस्टर हिट रहीं शाहरुख खान की पिछली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख का बिता साल बहुत सफल रहा है। लगातार हिट फिल्मों जैसे पठान, जवान और डंकी में उन्होंने सभी को इंप्रेस किया है। फिलहाल उन्होंने अपने कोई अपकमिंग प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
16 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
19 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
20 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
21 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
21 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
22 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
23 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
23 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines