Shahrukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की आज बेहद बड़ी फैन फॉलोइंग है। किंग खान के लिए ना सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी फैंस पागल रहते हैं। हालांकि शाहरुख खान ने कैसे इस स्टारडम को हासिल किया है, ये तो सभी जानते हैं। बॉलीवुड के ‘बादशाह’ कहे जाने वाले शाहरुख खान के साथ एक बार ऐसा कुछ हुआ कि उन्हें पांच हजार का चूना लगा, लेकिन इसके बाद जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं था। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ था? तो आइए जानते हैं…
पांच हजार रुपये खोए थे
दरअसल, किस्सा आज का नहीं बल्कि सालों पहले का है। जब शाहरुख खान के पांच हजार रुपये खो गए थे और वो बहुत परेशान भी हो गए थे, लेकिन उस वक्त एक फकीर ने एसआरके को कुछ ऐसा कहा था, जो आज सच है। बात तब की है जब शाहरुख खान की मां की तबीयत खराब थी और वो दुआ करने के लिए अजमेर शरीफ गए थे। इस दौरान शाहरुख खान ने भी मन्नत के लिए चादर ली थी।
मां ने दिए थे संभालने के लिए
किंग खान की मां ने उनके पास पैसे रखे थे और कहा था कि इन्हें संभलाकर रखना, लेकिन वो पैसे गुम हो गए थे। जब मैंने देखा कि पैसे चोरी हो गए हैं, तो मैं उन्हें ढूंढने के लिए गया और उस वक्त वहां पर एक फकीर बाबा बैठे हुए थे। तब उन्होंने मुझसे अचानक से पूछा कि क्या हुआ बेटा कुछ गुम गया है क्या, तो मैंने कहा कि हां बाबा मेरे पांच हजार रुपये खो गए हैं।
फकीर ने क्या कहा?
तब बाबा ने कहा था कि परेशान क्यों होता है, यहां आया है तो खाली हाथ तो नहीं जाएगा.. भले ही तूने 5000 गवाए हैं, लेकिन 500 करोड़ कमाएगा। हालांकि हम लोग पढ़ें-लिखे हैं, तो इन बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते, लेकिन मैं कभी-कभी इसके बारे में सोचता हूं, तो लगता है कि ऐसा भी होता है। शाहरुख खान के पास आज बेशुमार दौलत है और उन्हें पास किसी चीज की कमी नहीं है।
शाहरुख के पास आज बेशुमार दौलत
अगर इस किस्से पर गौर किया जाए, तो सच में किंग खान की लाइफ में चमत्कार तो हुआ है। हालांकि, ये सब पाने के लिए शाहरुख खान ने बेहद मेहनत की है। तब जाकर आज वो इस मुकाम पर पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें- Shobitha Shivanna की ‘सुसाइड’ का सच रिवील, क्रिप्टिक डेथ नोट मिलने पर क्या बोली पुलिस?
संबंधित खबरें
'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
30 mins ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
1 hr ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
17 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
20 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
21 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
22 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
22 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
22 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoLIVE: Ed Sheeran ने 'किंग' के लिए हिंदी में गाते हुए BTS वीडियो किया शेयर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines