Shah Rukh Khan Marksheet Viral: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को एक्टिंग की दुनिया का ‘बादशाह’ कहा जाता है. फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने वाले न्यू कॉमर्स के लिए भी ‘किंग खान’ इंस्पिरेशन हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्टिंग के साथ-साथ बॉलीवुड के ‘किंग’ शाहरुख खान पढ़ाई में भी जीनियस थे. सोशल मीडिया पर सुपरस्टार की कॉलेज की मार्कशीट वायरल हो रही है. इसमें दिख रहा है कि गणित, इकोनॉमिक्स और फिजिक्स में शाहरुख खान कॉलेज के टॉपर रह चुके हैं. शाहरुख के सब्जेक्ट में आए नंबरों को देख फैंस भी दंग रह गए हैं. चलिए आपको भी बताते हैं वायरल मार्कशीट में किंग खान के कितने नंबर हैं?
वायरल मार्कशीट के नंबर
शाहरुख खान ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स की है. साल 1985 से 1988 के बीच उन्होंने अपनी कॉलेज पढ़ाई कंप्लीट की थी. अब सोशल मीडिया पर जो मार्कशीट वायरल हो रही है उसे देखकर लग रहा है कि एक्टर अपने कॉलेज के टॉपर रह चुके हैं. शाहरुख ने अपने इलेक्टिव पेपर में 92 नंबर हासिल किए थे. उनकी मार्कशीट में ये नंबर सबसे हाईएस्ट हैं. इसके साथ ही शाहरुख खान को गणित में 78 और फिजिक्स में भी 78 नंबर मिले हुए हैं. हालांकि इंग्लिश में उनके 51 नंबर थे जो एवरेज हैं.
यह भी पढ़ें: कभी शाहरुख खान का ‘स्टूडेंट’ बन जीता था दिल, अब ‘फैमिली मैन 3’ से बटोरी लाइमलाइट; पहचाना कौन?
अपने जमाने के थे टॉपर
वायरल मार्कशीट में किंग खान की डेट ऑफ बर्थ 2 नवंबर साल 1965 लिखी हुई है. वहीं एक्टर की मार्कशीट में पिता का नाम मीर ताज मोहम्मद लिखा हुआ है और इस मार्कशीट में शाहरुख खान की फोटो भी लगी हुई है. इससे साफ पता चल रहा है कि ये वायरल मार्कशीट शाहरुख खान की ही है. सोशल मीडिया पर एक्टर के फैंस उनके नंबरों की खूब तारीफ कर रहे हैं, क्योंकि उस दौर के लिए ये काफी अच्छे नंबर हैं. इससे ये भी साफ पता चल रहा है कि शाहरुख खान अपने जमाने के टॉपर स्टूडेंट रहे होंगे.
यह भी पढ़ें: शाहरुख संग सुपरहिट फिल्म दे गायब हुई ये एक्ट्रेस, करोड़पति बिजनेसमैन संग की शादी; फिर छोड़ दी एक्टिंग
फिल्मों में भी आते ही छाए
शाहरुख खान ने साल 1992 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इस साल उनकी डेब्यू फिल्म ‘दीवाना’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ ऋषि कपूर और दिव्या भारती लीड रोल में नजर आए थे. शाहरुख की पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. वहीं शाहरुख खान बॉलीवुड के वो कलाकार हैं जिन्होंने एक्टिंग में आने से पहले टीवी सीरियल में काम किया था. हालांकि उन्हें असली पहचान फिल्मों में ही आकर मिली और आज उन्हें बॉलीवुड के बादशाह के नाम से जाना जाता है.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
10 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
11 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
12 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
14 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
14 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
15 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
16 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
17 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines