शाहरुख संग सुपरहिट फिल्म दे गायब हुई ये एक्ट्रेस, करोड़पति बिजनेसमैन संग की शादी; फिर छोड़ दी एक्टिंग

Shahrukh Khan Actress Throwback: शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस अब फिल्मों की दुनिया से दूर हैं. वहीं इस हसीना ने एक ही फिल्म में काम किया था. चलिए आपको भी पूरी स्टोरी बताते हैं.

Shahrukh Khan Actress Gayatri Joshi Throwback

बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जिसने एक ही फिल्म के बाद लिया संन्यास

Shahrukh Khan Actress Throwback: बॉलीवुड में कई हसीनाएं ऐसी रही हैं जिन्होंने अपने लुक्स और अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को अपना दीवाना बनाया. सोशल मीडिया पर भी इन हसीनाओं को बोलबाला रहा. लेकिन इनमें से कुछ हसीनाएं ऐसी भी हैं जिन्होंने अब इंडस्ट्री से दूरी बना ली है. आज हम एक ऐसी ही हसीना की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में सिर्फ 1 ही फिल्म दी है. वहीं ये फिल्म भी उन्होंने शाहरुख खान के साथ दी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट भी साबित हुई थी. हम बात कर रहे हैं गायत्री जोशी की. चलिए गायत्री जोशी के बारे में डिटेल में बताते हैं.

विज्ञापन

इस फिल्म में छाईं एक्ट्रेस

गायत्री जोशी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. साल 2000 में गायत्री ने फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीता था. इसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. गायत्री की पहली फिल्म ही शाहरुख खान के साथ आई थी. शाहरुख खान के साथ गायत्री की फिल्म साल 2004 में आई थी, जिसका नाम ‘स्वदेश’ था. ये फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा हिट मूवी थी. वहीं डेब्यू मूवी से ही गायत्री ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिल में जगह बना ली थी.

विज्ञापन

शादी के बाद फिल्मों से बनाई दूरी

मॉडलिंग और एक्टिंग से पहले गायत्री ने वीडियो जॉकी के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था. वहीं साल 2004 में आई गायत्री की पहली फिल्म ही उनकी आखिरी फिल्म बन गई थी. इस फिल्म के बाद गायत्री किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई थीं. वहीं साल 2005 में एक्ट्रेस ने विकास ओबेरॉय के साथ शादी कर ली थी और उन्होंने फिल्मों से भी दूरी बना ली थी.

विज्ञापन

इन एल्बम सॉन्ग्स में भी आ चुकीं नजर

गायत्री अपनी मॉडलिंग के दिनों में जगजीत सिंह के एल्बम सॉन्ग्स में भी नजर आ चुकी हैं. उन्होंने जगजीत सिंह के ‘कागज की कश्ती’ और हंस राज हंस के ‘झांझरिया’ गानों में नजर आई थीं. इसके बाद ही उन्हें शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेश’ में ब्रेक मिला था. अब एक्ट्रेस फिल्मों की दुनिया से तो दूर हैं लेकिन वो अपनी फैमिली के साथ जिंदगी बिता रही हैं. वहीं एक्ट्रेस को अब मीडिया के सामने भी नहीं देखा जाता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ