Shahrukh Khan Gauri Khan Love Story: शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड के आइडल कपल की लिस्ट में आते हैं. दोनों की लव स्टोरी इतनी आइकॉनिक है कि लोग शाहरुख और गौरी के जैसा रिश्ता अपनी लाइफ में भी चाहते हैं. शाहरुख खान की सक्सेस में गौरी खान का पूरा हाथ रहा है. कई इंटरव्यूज में शाहरुख खान अक्सर बोलते हैं कि गौरी उनके साथ तब थीं जब उनके साथ कोई नहीं था. ये ही कारण है कि आज दोनों की लव लाइफ सक्सेसफुल है. शाहरुख खान ने कभी भी गौरी खान को धर्म बदलने के लिए नहीं कहा, आज भी कपल के घर में मुस्लिम फेस्टिवल के साथ-साथ हिंदू फेस्टिवल भी धूमधाम से मनाए जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों को एक-दूसरे से शादी करने के लिए खूब पापड़ बेलने पड़े थे, तब कहीं जाकर दोनों की शादी हुई थी.
कैसे हुई मुलाकात?
शाहरुख पहली नजर में ही गौरी को अपना दिल दे बैठे थे. दोनों की पहली मुलाकात दिल्ली के पंचशील क्लब में हुई थी. ये किस्सा 1984 का है तब शाहरुख 19 साल के थे और गौरी सिर्फ 14 साल की थीं. गौरी को डांस करते देख शाहरुख खान को उनसे पहली नजर में ही प्यार हो गया था. लेकिन शाहरुख की हिचकिचाहट की वजह से वो गौरी को अपने दिल की बात ना कह सकें. इसके बाद शाहरुख एक और पार्टी में शाहरुख की मुलाकात गौरी से हुई और उन्होंने हिम्मत जुटाकर उनसे बात की. बातचीत के बाद शाहरुख खान गौरी का नंबर लेने में कामयाब रहे.
यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan की 7 आइकॉनिक फिल्में, जो सिनेमाघरों के बाद OTT पर भी हिट
परिवार को मनाने के लिए बेले पापड़
नंबर एक्सचेंज होने के बाद शाहरुख और गौरी एक-दूसरे से घंटों तक फोन पर बातें करने लगे. वहीं इसके बाद दोनों लॉन्ग ड्राइव पर भी जाने लगे. एक दिन लॉन्ग ड्राइव के बाद शाहरुख ने गौरी को शादी के लिए प्रपोज कर दिया. इस बात से गौरी भी हैरान रह गईं. दोनों के बीच धर्म बड़ी चुनौती बन रहा था. गौरी को लगा कि ये रिश्ता कभी नहीं चल पाएगा तो वो शाहरुख को बिना बताए दिल्ली से मुंबई आ गईं. इसके बाद दिल्ली की लव स्टोरी मुंबई पहुंच गई. शाहरुख ने गौरी को ढूंढ निकाला और उन्होंने गौरी के माता-पिता को शादी के लिए मनाया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली का आम लड़का कैसे बना बॉलीवुड का ‘बादशाह’? इंस्पायरिंग है शाहरुख खान की कहानी
हिंदू-मुस्लिम रीति-रिवाजों से हुई शादी
शाहरुख की मेहनत रंग लाई और गौरी के माता-पिता मान गए. गौरी और शाहरुख की 1991 में हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी हुई. पहली शादी मुस्लिम रीति-रिवाजों से हुई जहां गौरी का नाम आयशा रखा गया. वहीं निकाह के बाद दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए. ये ही वजह है कि दोनों को बॉलीवुड का आइडियल कपल कहा जाता है.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
11 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
11 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
12 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
14 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
14 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
15 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
16 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
17 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines