बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अक्सर ही किसी ना किसी बात के लिए चर्चा में आ जाते हैं। एक बार एक फीमेल फैन ने किंग खान से ऐसा सवाल कर दिया था कि शाहरुख का जवाब भी बेहद हटके था। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर फैन ने शाहरुख से क्या पूछा था, तो आपको बता देते हैं कि इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद है। आइए जानते हैं…
कपिल शर्मा के शो का वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर कपिल शर्मा के शो का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख बैठे हैं और ऑडियंस में से एक फीमेल फैन कहती हैं कि जब मेरी बेटी डेढ साल की हुई और वो जब भी टीवी पर आपको देखती थी, तो चिल्लाती थी पापा, पापा। मैं आज तक उसको ये नहीं समझा पाई कि आप उसके पापा नहीं हैं।
क्या बोले शाहरुख खान?
फीमेल फैन ने आगे कहा कि मेरे हसबैंड भी बहुत अकड़ते हैं कि शायद मैं शाहरुख की तरह हूं और इसलिए मेरी बेटी मुझे शाहरुख कहती है। मेरी बेटी को भी डिंपल आते हैं जबकि ना मुझे डिंपल होता और ना ही मेरे हसबैंड को। फैन ने आगे कहा कि वो मेरे हसबैंड को तो पापा कहती है, लेकिन उसको अभी तक क्लियर नहीं हुआ कि शाहरुख उसके पापा नहीं हैं। इसके बाद फैन, किंग खान से पूछती हैं कि मैं अपनी बेटी को कैसे समझाऊं?
शाहरुख का फनी अंदाज
इस पर शाहरुख कहते हैं कि इसका एक ही इलाज है मेरे पास। शाहरुख आगे बेहद फनी अंदाज में कहते हैं कि मैं आपसे शादी कर लेता हूं, लीगल हो जाएगा। फिर बच्ची भी सच बोलेगी, आप भी खुश और हसबैंड ने तो मान ही लिया है। इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे शाहरुख ने फनी वे में कहा कि मेरी आजकल यही परेशानी बढ़ी हुई है, जो यंग-यंग लड़कियां हैं, वो मुझे पापा बोलने लगी हैं। शाहरुख और फैन की फनी टॉक को देखने के लिए आप दिए गए वीडियो को भी देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- बिना कीमो हुआ था शर्मिला टैगोर के कैंसर का इलाज, बेटी सोहा ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
Netflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
14 mins agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
1 hr agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
2 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
3 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
5 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
6 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
8 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
9 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines