Shahrukh Khan Filmy Career: शाहरुख खान बॉलीवुड का वो नाम हैं जिनकी भारत में जितनी फैन फॉलोइंग है उतनी ही भारत के बाहर भी है. युवा एक्टर्स भी अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्में देखकर ही करते हैं. मेल हो या फीमेल हर कोई शाहरुख खान की एक्टिंग और उनके लुक्स का कायल है. वहीं एक्टर का करियर भी युवाओं के लिए काफी इंस्पायरिंग साबित हुआ है. उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से दिखाया कि दिल्ली का आम लड़का भी बॉलीवुड का ‘बादशाह’ बन सकता है. आज हम आपको शाहरुख खान के करियर की वो कहानी सुनाने जा रहे हैं जिसे देखकर युवा एक्टर्स खुद मोटिवेट करते हैं. चलिए जानते हैं आखिर एक दिल्ली का आम और साधारण सा लड़का बॉलीवुड में आते ही कैसे छा गया?
थिएटर से की शुरुआत
शाहरुख खान ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली के सेंट कोलंबिया स्कूल से की है. वहीं इसके बाद एक्टर ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. पढ़ते-पढ़ते एक्टर का इंटरेस्ट एक्टिंग की ओर बढ़ने लगा और उन्होंने बैरी जॉन के थिएटर एक्शन ग्रुप में एडमिशन ले लिया. यहां उन्होंने कई थिएटर किए और यहीं उनकी दोस्ती मनोज बाजपेयी से भी हुई. इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में हाथ आजमाया और अपने करियर की शुरुआत टीवी से की.
यह भी पढ़ें: 70th Filmfare Awards 2025 को शाहरुख खान 17 साल बाद करेंगे होस्ट, जानें कौन-कौन नॉमिनेट?
बॉलीवुड डेब्यू से मिली पहचान
टीवी के फौजी, दिल दरिया और सर्कस जैसे सीरियल्स में एक्टिंग कर अपनी पहचान बनाई. उनकी मेहनत को देखकर उनकी मां अक्सर बोलती थीं कि उनका बेटा एक दिन जरूर बड़ा स्टार बनेगा. मां के विश्वास और अपनी मेहनत के दम पर शाहरुख खान ने ‘दीवाना’ से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाई. इस फिल्म में उनके साथ दिव्या भारती और ऋषि कपूर भी थे. इस फिल्म के बाद से सबकी नजरों में शाहरुख छा गए और इस तरह उनका फिल्मी करियर शुरू हुआ.
यह भी पढ़ें: ‘सिल्वर ही गोल्ड है…’, Shahrukh Khan को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर गदगद हुआ परिवार, Gauri Khan ने दिया खास तोहफा
शुरुआती करियर में लिया रिस्क
‘दीवाना’ के बाद ‘डर’ और ‘बाजीगर’ ने उनके करियर को सुपरहिट बना दिया और उनकी गिनती फिल्मों के टॉप सितारों मे होने लगी. शाहरुख ने अपने शुरुआती करियर में नेगेटिव किरदार निभाने का भी रिस्क लिया जिससे वो बॉलीवुड के बादशाह बन गए. वहीं इसके बाद डीडीएलजी, दिल तो पागल है, देवदास और वीर जारा जैसी फिल्मों में रोमांस करने के बाद शाहरुख खान को नई पहचान मिली और वो ‘रोमांस किंग’ बन गए. एक्टर ने बॉलीवुड में ‘बादशाह’ वाली पहचान अपनी मेहनत और अपनी लगन से ही पाई है जो युवाओं के लिए काफी इंस्पायरिंग है.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
11 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
11 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
12 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
14 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
14 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
15 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
16 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
17 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines