Jawan Box Office Collection Day 16: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को रिलीज हुए 16 दिन हो गए हैं। किंग खान की फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बेहद शानदार ओपनिंग की। शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने पहले दिन ही 75 करोड़ का बेहद शानदार कलेक्शन किया।
टिकट खिड़की पर ये फिल्म जमकर नोट छाप रही है। इस बीच हम आपको इस फिल्म के 16वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं कि शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ अपनी रिलीज के 16वें दिन कितना कारोबार कर सकती है।
यह भी पढ़ें- कितने पढ़े-लिखे होने वाले दूल्हा-दुल्हन? जानें Raghav-Parineeti के परिवार में कौन-कौन
‘जवान’ ने 16वें दिन किया इतना कारोबार
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘जवान’ अपनी रिलीज के 16वें दिन यानी शुक्रवार को 7 करोड़ का कारोबार कर सकती है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। वहीं, अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 532.98 करोड़ हो गया है। किंग खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है और इसको देखते हुए मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में एक बार फिर से उछाल आ सकता है।
शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का 15 दिनों का कलेक्शन
वहीं, अगर शाहरुख खान की इस फिल्म के बीते 15 दिनों के कलेक्शन की बात करें तो ‘जवान’ ने पहले दिन 75 करोड़, दूसरे दिन 53.23 करोड़, तीसरे दिन 77.83 करोड़, चौथे दिन 80.1 करोड़, 5वें दिन 32.92 करोड़, 6वें दिन 26 करोड़, 7वें दिन 23.2 करोड़, 8वें दिन 21.6 करोड़, 9वें दिन 19.1 करोड़, 10वें दिन 31.8 करोड़, 11वें दिन 36.85 करोड़, 12वें दिन 16.25 करोड़, 13वें दिन 14.4 करोड़, 14वें दिन 9.6 करोड़ और 15वें दिन 8.1 करोड़ का कलेक्शन किया है।
‘जवान’ की स्टारकास्ट
शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में उनके अलावा नयनतारा, दीपिका पादुकोण, संजय दत्त, विजय सेतुपति, योगी बाबू, प्रियामणि, एजाज खान, सुनील ग्रोवर, रिद्धि डोगरा, सान्या मल्होत्रा, संजीता भट्टाचार्य, अश्लेषा ठाकुर, लहर खान और गिरिजा ओक नजर आए हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 hr agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
1 hr agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
2 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
20 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
21 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
21 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines