Shahrukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का अपना एक अलग और बड़ा फैनबेस है। किंग खान के फैंस उनके लिए पागल रहते हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब एक्टर अपनी घर की बालकनी में आते हैं, तो लाखों की तादाद में फैंस किंग खान के घर के नीचे खड़े होते हैं। कुछ फैन तो ऐसे भी होते हैं, जो हर हद पार करने के लिए तैयार रहते हैं। आज हम आपको एक ऐसा ही किस्सा बताने वाले हैं, जिसे किंग खान ने खुद शेयर किया है।
शाहरुख खान ने खुद शेयर किया किस्सा
दरअसल, एक बार शाहरुख खान ने कैमरे के सामने खुद अपने फैंस की दीवानगी के बारे में बात की थी। किंग खान ने बताया कि बहुत सारे ऐसे फैन होते हैं, जो बहुत अलग लेवल के होते हैं। अगर मैं बताऊं तो आप भरोसा नहीं करेंगे क्योंकि मैं खुद भी हैरान रह गया था। शाहरुख खान ने बताया कि एक बार कोई इंटरव्यू था या बर्थडे था और सब जर्नलिस्ट के साथ बैठे हुए थे। उस वक्त वो फैन भी उनके साथ चुपचाप अंदर आ गया।
क्या करने आया था फैन?
किंग खान ने कहा कि मर्द थे और उन्होंने कपड़े उतारे और फिर हमारे स्वीमिंग पूल में डूबकी लगाई, पूरा नहाए। तोलिया भी लेकर आए थे, खुद को साफ-वाफ किया और कपड़े पहने। इसके बाद जब सिक्योरिटी ने उनसे पूछा कि आप क्या कर रहे हो यहां पर, तो उन्होंने कहा कि कुछ भी नहीं कर रहा हूं। मैं तो बस उस पानी के अंदर नहाने आया था, जिसमें शाहरुख खान नहाते हैं। उस पानी में अब मैं नहा लिया हूं और जा रहा हूं।
शाहरुख भी हैरान
हां, ये थोड़ा मजाकिया था, लेकिन सिक्योरिटी ने पकड़ा हुआ था और मुझे फोन किया कि सर ऐसा-ऐसा है, तो मैंने कहा कि नहीं मैं मिलने आता हूं क्योंकि मुझे लगा कि ये तो बड़ा अजीब-सा फैन है। तो उसने जवाब दिया कि मिलना-विलना नहीं है मुझे, ज्यादा फ्री मत हो मेरे साथ… मैं बस पानी में नहाने आया था, नहा लिया हूं, जा रहा हूं और वो चले गए।
किंग खान के लिए पागल रहते हैं फैन
बता दें कि किंग खान ने इस किस्से को रजत शर्मा के शो में सबको बताया था। शाहरुख खान भी अपने फैन की दीवानगी से हैरान रह जाते हैं। सोशल मीडिया से लेकर रियल लाइफ तक हर कोई किंग खान को बहुत प्यार करता है, जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Honey Singh के गायब होने के बाद कौन बना ‘सुपरस्टार’? Yo Yo ने खुद किया खुलासा
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
3 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
3 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
4 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
5 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
6 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
6 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
7 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines