Shahrukh के 58वें Birthday पर फैंस को खास तोहफा, बुर्ज खलीफा पर नहीं; इस अंदाज में आएगा Dunki का टीजर

Dunki Teaser Release: साल का अंत भी शाहरुख खान के लिए काफी खास होने वाला है, क्योंकि एसआरके की फिल्म डंकी रिलीज होने वाली है और अब फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है।

shahrukh khan

image credit: instagram

Dunki Teaser Release: शाहरुख खान के लिए यह साल काफी अच्छा रहा है। साल की शुरुआत में आई पठान फिर जवान दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। जवान तो अभी भी सिनेमाघरों में लगी हुई है और कमाई के रिकॉर्ड तोड़ने की ओर आगे बढ़ रही है। दोनों फिल्मों ने नए-नए रिकॉर्ड बनाए हैं। अब साल का अंत भी शाहरुख खान के लिए काफी खास होने वाला है, क्योंकि एसआरके की फिल्म डंकी रिलीज होने वाली है और अब फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले फैंस इस फिल्म के टीजर (Dunki Teaser Release) का इंतजार कर रहे फैस के लिए खुशखबरी है।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ डंकी (Dunki Teaser Release)

किंग खान इस साल तीसरी बड़ी फिल्म डंकी लेकर आ रहे हैं, जिसकी पिछली काफी समय से चर्चा हो रही है। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान हुआ था। अब इस फिल्म के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। तो चलिए जानते हैं कि इस फिल्म का टीजर कब रिलीज हो रहा है। शाहरुख खान और तापसी पन्नू की फिल्म डंकी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है, जिसके चलते सोमवार की रात से सोशल मीडिया पर #DunkiTeaser ट्रेंड भी करने लगा है।

फैंस को मिलेगा खास तोहफा

कयास लगाए जा रहे हैं कि इसका टीजर शाहरुख के जन्मदिन यानि 2 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। हमेशा की तरह कहा जा रहा है कि हर बार की तरह शाहरुख इस बार भी फैंस को खास तोहफा देने वाले हैं। डंकी में किंग खान का एक्शन अवतार को देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन इसमें दर्शकों को एक ऐसी चीज दिखाई जाएगी, जो पहले किसी भी फिल्म में देखने को नहीं मिली।

बुर्ज खलीफा पर नहीं होगा रिलीज

कहा जा रहा है कि इस बार टीजर को दुबई के बुर्ज खलीफा पर नहीं बल्कि मुंबई में खास इवेंट के मौके पर रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि सेंसर बोर्ड ने डंकी के टीजर को यू सर्टिफिकेट दिया है। इस खबर के बाद शाह रुख खान के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। बता दें, डंकी का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा राजकुमार हिरानी फिल्म्स और जियो स्टूडियो के साथ किया गया है।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ