बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी हैं जिनमें दिल छू जाने वाली लव स्टोरी देखने को मिली. वहीं इनमें से कुछ ऐसी भी हैं जिन्हें देखकर ऑडियंस रोने लगीं. इनमें से कुछ फिल्में तो ऐसी हैं जो सालों बाद भी ऑडियंस की फेवरेट बनी हुई हैं. आज हम एक ऐसी ही रोमांटिक फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसे रिलीज हुए 23 साल हो गए हैं और आज भी इस फिल्म का उतना ही क्रेज ऑडियंस में देखने को मिल रहा है. हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान की ‘देवदास’ फिल्म की. संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में हार्टब्रेक देख आपकी भी आंखों से आंसू छलक पड़ेंगे. चलिए फिल्म की कहानी के बारे में डिटेल में जानते हैं.
फिल्म की कहानी
फिल्म का प्लॉट 1900 के दशक पर बना है. कहानी की शुरुआत कौशल्या मुखर्जी से शुरू होती है जो अपने बेटे देवदास के लंदन से लौटने पर खुश होती है. देवदास की अपनी पड़ोसी सुमित्रा की बेटी पारो से दोस्ती का बेहद गहरा रिश्ता होता है, जो वापस आने पर प्यार में बदल जाता है. लेकिन उच्च घराने के होने की वजह से देवदास की मां कौशल्या सुमित्रा की बेटी पारो का रिश्ता ठुकरा देती है. इसके साथ ही भरी सभा में सुमित्रा को अपमानित भी करती है. गुस्से में आकर सुमित्रा अपनी बेटी पारो का रिश्ता एक अमीर विधुर भुवन चौधरी से कर देती है. इसके बाद देवदास को पछताना पड़ता है.
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 35 मिनट की थ्रिलर मूवी, 1 गलतफहमी लव स्टोरी का कर देगी The End, ट्विस्ट देख घूमेगा दिमाग!
लव स्टोरी में मेजर ट्विस्ट
फिल्म की कहानी में ट्विस्ट पारो की शादी के बाद ही आता है जब देवदास अकेला रह जाता है और वो पारो की याद शराबी बन जाता है. इसके बाद देवदास की लाइफ में वेश्या चंद्रमुखी की एंट्री होती है. पारो को भूलने के लिए देवदास चंद्रमुखी के पास ही रहने लग जाता है. वहीं पूरी फिल्म देवदास और पारो की अधूरी कहानी के इर्द-गिर्द ही घूमती है. क्लाइमेक्स जानने के लिए आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 12 मिनट की इमोशन, हंसी और ट्विस्ट से भरी फिल्म, जिसने बजट से 5 गुणा ज्यादा की कमाई
फिल्म में कौन-कौन?
‘देवदास’ फिल्म साल 2002 की सुपरहिट फिल्म शामिल हुई थी. वहीं इस फिल्म के गाने 23 साल बाद भी ऑडियंस के दिलों पर छाए हुए हैं. इस फिल्म को आज भी शाहरुख खान की बेस्ट फिल्मों की लिस्ट में गिना जाता है. फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें शाहरुख खान के साथ-साथ ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ लीड रोल में हैं.
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
2 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
3 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
5 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
7 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
8 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
8 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines