Shahrukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेहद बड़ी फैन फॉलोइंग है। किंग खान अक्सर ही अपने फैंस के लिए कुछ ना स्पेशल करते रहते हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। बर्थडे के खास मौके पर किंग ने अपने फैंस के लिए बड़ा ऐलान भी कर दिया है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर शाहरुख ने ऐसा क्या किया है। आइए जानते हैं…
बर्थडे पर किया ऐलान
दरअसल, शाहरुख खान ने अपने बर्थडे के खास मौके पर फैंस के साथ बात की। बीते शनिवार, 2 नवंबर को मुंबई के बांद्रा स्थित बाल गंधर्व रंग मंदिर हॉल में किंग खान ने अपने फैंस के साथ अपना 59वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान एसआरके ने कहा कि अब उन्होंने सिगरेट पीना छोड़ दिया है।
मैं अब सिगरेट नहीं पीता- शाहरुख खान
इस दौरान शाहरुख खान ने कहा कि मैं अपनी लाइफ में कई अच्छी चीजें अपना रहा हूं और उनमें से एक अच्छी बात ये भी है कि मैं अब सिगरेट नहीं पीता। उन्होंने कहा कि अब उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी है और इस वजह से अब उन्होंने सिगरेट पीना छोड़ दिया है। किंग खान की ये बात सुनकर सभी ने तालियां बजाई और तारीफ की।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
वहीं, अब शाहरुख खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स भी किंग की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, एक वक्त ऐसा भी था जब शाहरुख खान को सिगरेट और कैफीन की लत थी और इसका खुलासा खुद किंग ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।
एक दिन में 100 से भी ज्यादा सिगरेट
उस वक्त शाहरुख खान ने कहा कि वो एक दिन में 100 से भी ज्यादा सिगरेट पी जाते हैं। उन्होंने कहा था कि वो एक दिन में 30 से भी ज्यादा कप ब्लैक कॉफी के जाते थे। इसका असर सीधा उनकी हेल्थ पर होता था और उन्हें नींद नहीं आती थी। गौरतलब है कि शाहरुख खान बीते साल आई फिल्म ‘डंकी’ में नजर आए थे।
सुहाना के साथ नजर आएंगे शाहरुख
इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल किया था। लोगों को फिल्म की कहानी खूब पसंद आई थी। वहीं, अब लोगों को किंग की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में वो अपनी बेटी सुहाना के साथ नजर आने वाले हैं। देखने वाली बात होगी कि शाहरुख खान की ये अपकमिंग फिल्म क्या धमाल करेगी।
यह भी पढ़ें- वाइल्डकार्ड ने आते ही किसे किया टारगेट? Bigg Boss 18 में आते ही सबकी नाक में दम करेंगे दोनों कंटेस्टेंट्स?
संबंधित खबरें
'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
41 mins ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
22 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines