Jawan बने Shahrukh Khan के क्रेजी फैंस, टिकट खरीदने पहुंचे तो लुक ने खींचा ध्यान

Shahrukh Khan Crazy Fans: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में एंट्री करने वाली है। फिल्म को लेकर फैंस में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं, फिल्म की एंडवास बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और फिल्म की टिकट खरीदने के लिए लोगों की भीड़ देखने को मिल रही […]

---विज्ञापन---

Shahrukh Khan Crazy Fans: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में एंट्री करने वाली है। फिल्म को लेकर फैंस में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं, फिल्म की एंडवास बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और फिल्म की टिकट खरीदने के लिए लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है।

इस बीच अब सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख खान के फैंस को अलग अंदाज में फिल्म जवान की टिकट खरीदते देखा जा सकता है।

Jawan बनें Shahrukh Khan के क्रेजी फैंस

फिल्म ‘जवान’ को लेकर लोगों में अलग ही एक्साइटमेंट है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि- शीशे के दूसरी ओर बैठा शख्स हाथ जोड़कर कहता है कि नमस्ते सर, फिर आवाज आती है कि टू टिक्टस प्लीज, फिर शीशे के दूसरी ओर बैठा शख्स पूछता है कि विच मूवी, तब शाहरुख खान के दो फैंस ‘जवान’ के लुक में नजर आते हैं। वहीं, ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/iamsrkian000/status/1698668225033322890?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1698668225033322890%7Ctwgr%5E0252874ddb00b760462da0af4fc4bd9729266fe1%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Fbollywood%2Ffans-reached-cinema-hall-with-bandage-on-their-mouth-to-buy-jawan-tickets-video-goes-viral-4360842

लोगों के सिर चढ़ बोल रहा फिल्म का क्रेज

इतना ही नहीं बल्कि हाल ही में भी #ASKSRK सेशन के दौरान के फैन ने अपनी फोटो शेयर की थी, जिसमें वो ‘जवान’ की खूब सारी टिकटों के साथ नजर आ रहे थे। साथ ही फैन का कहना था कि वो अपनी 36 गर्लफ्रेंड्स, 72 एक्स गर्लफ्रेंड्स और 80 दोस्तों के साथ ‘जवान’ को देखेंगे। कुल मिलाकर फैंस में ‘जवान’ को लेकर एक्साइटमेंट साफ देखी जा सकती है। साथ ही फिल्म का क्रेज भी लोगों के सिर चढ़ बोल रहा है।

7 सितंबर को रिलीज हो रही फिल्म

बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मेकर्स को उम्मीद है कि ये फिल्म पठान को पछाड़ते हुए कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। साथ ही अब फैंस को भी फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

First published on: Sep 05, 2023 06:07 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें